लखनऊ: नगर निगम की गाड़ी को कूड़ा ना देने पर लगेगा 2000 रूपये का जुर्माना, जानिए नया नियम, भूलकर भी ना करें ये गलती 

0
1805
views
लखनऊ: नगर निगम की गाड़ी को कूड़ा ना देने पर लगेगा 2000 रूपये का जुर्माना, जानिए नया नियम, भूलकर भी ना करें ये गलती 

लखनऊ 3 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ जी की सरकार एवं नगर निगम प्रशासन की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। जहां अगर शहर में कोई भी घर का मालिक 3 से चार दिन तक लगातार कूड़े को नगर निगम की गाड़ी को नहीं देता है तो पहले उसे वार्निंग दी जायेगी,  अगर इसके बाद भी लापरवाही बरती गई  तो उन भवन के स्वामियों पर ₹2000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन शख्स रवैया अपनाना शुरू कर दिया है।

नगर निगम एसएमएस मैसेज द्वारा चेतावनी करेगा जारी

गौरतलब है कि अगर कोई भी भवन का स्वामी 3 दिन या उससे अधिक दिन लगातार वेस्ट नहीं  देता है तो उस भवन के मालिक के मोबाइल नंबर पर चेतावनी भेजी जाएगी। इसके उपरांत नगर निगम निगम की टीम उनके घर आकर उन्हें समझकर अपील करेगी की गाड़ी में वेस्टेज डाला जाए।

कई घरों के मालिक नहीं दे रहे उपभोक्ता चार्ज

लखनऊ: नगर निगम की गाड़ी को कूड़ा ना देने पर लगेगा 2000 रूपये का जुर्माना, जानिए नया नियम, भूलकर भी ना करें ये गलती 

इस मुहिम की सबसे बड़ी बात यह हैं कि उपभोक्ता चार्ज में वृद्धि की जाए। गौरतलब है की कूड़े के कलेक्शन के बदले भवन स्वामी से 100 रुपए लिए जाते हैं। इको ग्रीन कंपनी के अनुसार नगर निगम प्रशासन को अवगत कराएगा कौन कौन से ऐसे भवन हैं जो लगातार वेस्ट को नगर निगम की गाड़ी को नहीं देते ।

लखनऊ नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी जी का बयान

नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी जी के अनुसार अभी भी कई ऐसे घर हैं , जो कूड़ा और वेस्ट कलेक्शन नगर निगम की ढोने वाली गाड़ी को सुपुर्द नहीं करते बल्कि इधर उधर फैला देते हैं। इसके तहत उन भवन स्वामी के खिलाफ जुर्माना संबंधित दिशा निर्देश जारी के गए हैं।

लखनऊ के यह चार इलाके हुए चिन्हित

लखनऊ: नगर निगम की गाड़ी को कूड़ा ना देने पर लगेगा 2000 रूपये का जुर्माना, जानिए नया नियम, भूलकर भी ना करें ये गलती 

नगर निगम प्रशासन को ऐसे कई कंप्लेन आए हैं जिन इलाकों से भवन स्वामी कूड़े को नगर निगम की गाड़ी में देने से इनकार करते हैं। सरोजनी नगर, पुराना लखनऊ, फैजुल्लागंज ,इस्माइल गंज तमाम में ऐसी छोटी-छोटी इलाके हैं जहां पर लगभग 30% भवन स्वामी नगर निगम के गाड़ी को वेस्टेज प्रदान नहीं करते।

लखनऊ के 30% भवन स्वामी नहीं दे रहे नगर निगम की गाड़ी को कूड़ा

गौरतलब है के नगर निगम 8 जोन में बटा है। लखनऊ में कुल 548000 भवन के स्वामी है जिसमें से 30% भवन स्वामी नहीं दे रहे हैं वेस्ट। नगर निगम प्रशासन की ओर से सभी 8 जोन में वेस्ट कलेक्शन की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए प्लानिंग की जा रही है। इसके साथ ही नगर निगम प्रशासन की ओर से नई गाड़ियां भी ली जायेगीं  जिससे 100 फ़ीसदी शहर साफ रहे।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here