लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर 110 KMPH  के रफ्तार से बाइक दौड़ना पड़ा महंगा, 12 मिनट में तय की 22 KM, गाड़ी हुई अनियंत्रित, मौके पर दो लोगों की मौत

0
746
views
On the Lucknow-Agra Expressway, the bike was expensive to run at a speed of 110 KMPH, the car became uncontrolled, two people died on the spot
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर 110 KMPH  के रफ्तार से बाइक दौड़ना पड़ा महंगा, गाड़ी हुई अनियंत्रित, मौके पर दो लोगों की मौत

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे (Express Way)  जहां यात्रियों को यात्रा की सुलभता प्रदान करता है, वहीं कुछ मनचले रफ्तार के सौदागर अपनी जिंदगी की फिक्र किए बिना रफ्तार भरते हुए इस एक्सप्रेस वे में बाइक और गाड़ी चलाते हैं। जहां अक्सर दुर्घटना का शिकार होकर खुद की जान गवाने के साथ दूसरे यात्रियों के जान से भी खिलवाड़ कर जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ बुधवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे में जहां रफ्तार के साथ खेलना पड़ा सचिन चौहान और दिलीप कुमार को भारी ।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बहुत ही भयंकर हादसा हुआ ।जब 110 किलोमीटर की स्पीड से आ रही बाइक पोल से टकरा गई। दुर्घटना इतना भयंकर था कि पोल से टकराने के बाद बाइक लगभग 300 मीटर तक घिसटती   रही एवं पुल के नीचे जा गिरी ।हादसे में दो कम उम्र  के लड़कों ने अपनी जान गवाई, जहां 17 वर्षीय दिलीप और 19 वर्षीय सचिन को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला रहे थे बाइक, महज 12 मिनट में तय कर लिया था 22 किलोमीटर

सचिन कुमार और दिलीप कुमार बेहद तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। गौरतलब है कि महज 12 मिनट में इन दोनों ने 22 किलोमीटर का सफर तय कर लिया था। दिलीप कुमार फतेहाबाद के निवासी थे, वहीं सचिन कुमार अर्जुन नगर आगरा के निवासी थे गौरतलब है कि यह हादसा इनर रिंग रोड पर हुआ।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के (CCTV) ने खोले राज

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर 110 KMPH  के रफ्तार से बाइक दौड़ना पड़ा महंगा, गाड़ी हुई अनियंत्रित, मौके पर दो लोगों की मौत

हादसे पर मौजूद थाना प्रभारी आरक्षी श्री शेर सिंह के अनुसार दोनों युवक हवा से बातें कर रहे थे। जहां सीसीटीवी फुटेज कैमरे के अनुसार बाइक सवार युवक महज 12 मिनट में 22 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके थे ।वही पुल से नीचे आते वक़्त यह दर्दनाक हादसा हुआ।

हादसे में पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलने के साथ ही थाना प्रभारी शेर सिंह मौके पर पहुंचे एवं दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। वही दोनों युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।दोनों की उम्र बेहद कम थी वही पुलिस प्रभारी ने यह निवेदन किया है कि ऐसी घटना ना हो इसलिए बाइक सवार चालक एवं गाड़ी सवार चालक स्पीड का जरूर ध्यान रखें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here