
लखनऊ में कल शाम बड़ा हादसा होते होते बचा जब लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के सामने चारबाग को जाने वाली बस में अचानक आग लग गई। बस नंबर UP 77 टी 4902 में अफरातफरी मची जब अचानक बस के आगे वाले निचले भाग में आग लग गई। गनीमत रही की कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। सभी यात्रियों को कंडक्टर ने बस से उतरवाया और जान बचाई।
सरोजिनी नगर के तिराहे का मामला है जब अचानक चलती बस के नीचे भाग में बैटरी में आग लग गई। लोग किसी तरह बस से निकलकर जान बचाकर भागे।भागने के वक्त कुछ लोगों के कपड़े फटे। वहीं कंडक्टर ने बड़ी ही साहस का परिचय दिया।पहले पानी से आग पर काबू पाना चाहा, लेकिन आग का बवंडर फैला जा रहा था, वहीं तुरंत कंडक्टर ने बैटरी से लगा वायर अलग किया जिससे की आग पर काबू पाया जा सका।जहां कंडक्टर ने बस के साथ यात्रियों को हताहत होने से बचाया।
पल्लव बोस ने चारबाग एआरएम को घटना स्थल पर भेजा
मामले में गंभीरता से लेते हुए प्रबंधक पल्लव बोस ने एआरएम को घटना स्थल भेजा जहां से सारी 37 सवारियों को उनके गंतव्य पर सकुशल भेजा गया।
कंडक्टर बना मसीहा

आपको बता दें की बस में अग्निशामक उपकरण नहीं था जो की चिंता का विषय है और प्रशासन को इस विषय में ध्यान देने की जरूरत है। जहां सभी यात्री जान बचाकर भाग रहे थे वहीं कंडक्टर ने साहस का परिचय दिया पहले पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी इसके उपरांत उन्हों वायर को बैटरी से लगा कर दिया जिससे की बस आग का गोला बनने से बच गई। यही नहीं बस को क्षति नहीं पहुंची।
आग लगने की वजह
गौरतलब है कि बस में आग लगने की वजह से और सेठ किस को बताया गया है शॉर्टकट की की वजह से बस में आग लगी थी वह इसके उपरांत आऊंगा उसी स्थित रोडवेज बसों की सर्विस सेंटर में बैटरी की वायरिंग को ठीक किया गया एवम फिर से बस को अपने गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
फायर एक्सटिंग्विशर बस में नहीं था मौजूद
गौरतलब है बस संख्या यूपी 77 टी 2902 में फायर एक्सटिंग्विशर नहीं था ।इसी कमी में कंडक्टर ने पानी के बोतल से आग बुझाने का प्रयत्न किया। वहीं यह कंडक्टर एवं बस दोनों के लिए हानिकारक हो सकता था। प्रशासन को विशेष ध्यान देने की दरकार है।









