लखनऊ: खत्म हुआ बारिश का इंतज़ार, मौसम विभाग से आई लखनऊ वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी

0
655
views
rain in lucknow
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  उमस और गर्मी की वजह से जीना दुसवार हो गया है। गर्मी एवं उमस के बीच मौसम विभाग से लखनऊ वासियों के लिए राहत की खबर आ रही आ रही है ।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में मंगलवार की रात से मौसम ठंडा होने शुरू होगा और  मौसम में बदलाव देखने मिलेगा ।बुधवार से अगले 2 दिन तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। इस सप्ताह बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

weather in lucknow
Pic credit : AquaWeather

लखनऊ के लोगों को अभी भी बारिश का इंतज़ार है । मानसून फिर से अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ता नज़र आ सकता है ।उत्तर प्रदेश में अधिकतम  जिलों में मानसून की जबरदस्त  एंट्री देखि गई थी , लेकिन जून के अंत तक मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ती गई थी। जून में तापमान में ज्यादा अंतर देखें नहीं मिली नहीं उमस की वजह से लखनऊ वासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी ।

मौसम विभाग की माने तो तेज़ बारिश की आंशका भी जताई जा रही हैं । हालाकिं पिछले  हफ्ते बारिश राजधानी में कई जगह पर छिटपुट बारिश हुई थी।  लेकिन हवा में नमी बनी हुई थी जिसके कारण उमस बढ़ गयी थी।  लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा एवं 39.0 दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस का रहा ।

आने वाले हफ्ते में लखनऊ वासियों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिलने के आसार हैं। गर्मी झेल रहे लखनऊ वासियों को अब बेसब्री से बारिश का इंतज़ार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here