
लखनऊ की टेढ़ी पुलिया से खबर आ रही है ।जहां एक बार फिर लखनऊ पुलिस की वाहवाही हो रही है और हो भी क्यों ना एक युवा का करियर को जो बचाया है ।लखनऊ में टेढ़ी पुलिया पर तैनात टीएसआई विपिन कुमार ने जो मिशाल पेश की है उन्होंने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है।
कर्तव्यनिष्ठ टीएसआई विपिन कुमार और आरक्षी मुबारक अली
अक्सर यह देखा गया है कि लखनऊ पुलिस लोगों की कड़ी आलोचना का शिकार बनती है। वहीं कुछ लोग उन्हें भला-बुरा कहते हैं तो कुछ लोग अच्छा। लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एवं प्रशासन में पुलिस बेहद चुस्त मुस्तैद एवं सजग है, जिसका उदाहरण दिया कर्तव्यनिष्ठ टीएसआई विपिन कुमार और आरक्षी मुबारक अली ने जिनके चर्चाएं पूरे लखनऊ में हो रही है।
गौरतलब है कि टेढ़ी पुलिया चौराहे पर कार्यरत पीएसआई विपिन कुमार ने सड़क के पास राजीव कुमार को परेशान देखा। पूछे जाने पर पता लगा कि राजीव कुमार जो कि स्टूडेंट है उनका बैग ऑटो में वह भूल गए, जिसमें उनके ओरिजिनल एकेडमिक सर्टिफिकेट थे।
गैरतलब है की आगे विश्वविद्यालय का दाखिला और जॉब सब ओरिजिनल सर्टिफिकेट पर निर्भर करती है। वहीं कोरोनावायरस किसी भी कॉलेज एवं विश्वविद्यालय से ओरिजिनल कागजात एवं एकेडमी सर्टिफिकेट को निकालना अभी के समय में टेढ़ी खीर है। मौके पर तैनात टीसीआई ने पीड़ित राजीव कुमार को ढाढस देते हुए कहा कि उनका बैग उन्हें मिल जाएगा।
लखनऊ पुलिस एक्शन में

इसके उपरांत विपिन कुमार ने तुरंत कंट्रोल रूम मैं बात करके पूरी घटना का विवरण दिया ।कंट्रोल रूम तुरंत एक्शन में आई एवं कंट्रोल रूम के माध्यम से ऑटो को तुरंत ट्रेस किया गया। ट्रेस करने के बाद तुरंत RTO से ऑटो मालिक का नाम एवं पता निकाला गया ।
ऑटो मालिक का नाम पता निकालने के बाद तुरंत उस ऑटो मालिक से संपर्क साधा गया ।ऑटो मालिक में तुरंत ड्राइवर से बात की और ऑटो चालक द्वारा चारबाग बस स्टैंड पर ड्यूटी पर तैनात मुख्य आरक्षी मुबारक अली को पीड़ित राजीव कुमार का बैग जिसमें उनके ओरिजिनल एकेडमिक सर्टिफिकेट सौंपा गया । मुख्य आरक्षी मुबारक अली ने कुछ ही देर में चारबाग पहुंचे राजीव कुमार को सुपुर्द कर दिया।
राजीव ने पुलिस पुलिस टीम को दिया धन्यवाद
राजीव अपने मित्र के साथ बैग पाकर बेहद खुश हुए। वही मुख्य आरक्षी मुबारक अली ने बैग देते हुए उन्हें बैग की चेकिंग करने को कहा, बैग में सारे डॉक्यूमेंट सही सलामत है ।सर्टिफिकेट की आशा छोड़ देने वाले राजीव को टीएसआई विपिन कुमार और मुबारक अली जैसे पुलिस ऑफिसर ने खोया बैग दिलवाकर मिसाल कायम की है । जिसकी प्रशंसा पूरी लखनऊ में हो रही है।
मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं क्योंकि पूरी पुलिस टीम आपके हित आपके सुरक्षा में लगी हुई है। लखनऊ पुलिस की इस कदम की बेहद सराहना की जा रही है ।वहीं अब लखनऊ में पुलिस की परिभाषा बदल गई है अब पुलिस आपके साथ हैं आपके पास है।









