Lucknow News: लखनऊ में आपके पास जगह है तो आप उसे पार्किंग बनाकर कर सकते हैं कमाई, ये होंगी शर्ते

0
454
views
Lucknow News: If you have a place in Lucknow, then you can earn it by parking it, these will be the conditions

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है ।जहां अब अगर आपके पास राजधानी लखनऊ में अपनी जगह है तो आप उस जगह को पार्किंग में परिवर्तित करके पैसे कमा सकते हैं। अब लखनऊ में लोग अपने खाली जगह को पार्किंग में तब्दील कर आमदनी कर सकता है जिसके तहत नगर नियम नया नियम ला रहा है । गौरतलब है कि नगर निगम ने पार्किंग उपविधि 2021 की संरचना तैयार कर लिया है।

दिशा निर्देश एवं नियम तय

  • गौरतलब है कि प्राइवेट प्रॉपर्टी में पार्किंग संचालन का नियम व कानून तय हो चुके हैं।
  • गौरतलब है कि पार्किंग के स्थान पर शौचालय, पेयजल एवं बैठने-खड़े रहने के लिए सीट होना अनिवार्य है।
  • पार्किंग हुई थी 2021 के लिए लखनऊ वासियों से उनके सुझाव लिए जा रहा है, गौरतलब है कि नगर निगम इसके तहत आधिकारिक सूचना भी जारी करेगी।
  • आपत्ती एवं सुझाव के बाद जो भी नियम बनते हैं उसे सदन में प्रस्तुत कर के पास कराने की प्रक्रिया की जाएगी।
    गौरतलब है कि नगर निगम के पास लखनऊ में केवल 8 पार्किंग है जिससे शहरवासियों को दिक्कत हो रही है इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने पार्किंग‌ उपविधि 2021 का निर्माण किया है।

नगर निगम ने जनता की मांग पर अवैध चल रहे 20 से अधिक पार्किंग में को बंद किया

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने राजधानी के कुल 20+ अवैध तरीके से चल रहे पार्किंग संस्था को बंद करने के निर्देश दिए हैं ।

 

1 SRS मॉल के सामने अवैध पार्किंग
2 FUN मॉल गोमती नगर के सामने पार्किंग
3 सरकार डायग्नोस्टिक सेंटर के बहार का पार्किंग
4 फातिमा हॉस्पिटल के बहार का अवैध पार्किंग
5 विवेकानंद हॉस्पिटल के बहार का पार्किंग स्थल
6 मीराबाई मार्ग स्थित श्रीराम टावर के बाहर
7 अमीनाबाद  रोड के बहार का पार्किंग
8 त्रिलोकनाथ रोड जनपथ मार्केट के बाहर वाली पार्किंग
9 शाहनवाज रोड स्थित सहारा गंज के सामने वाले ब्लॉक का पार्किंग
10 चिड़िया घर के बाहर का पार्किंग
11 ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बहार का पार्किंग
12 आरटीओ ऑफिस ट्रांसपोर्ट नगर के बहार का पार्किंग
13 विशाल मेगा मार्ट के बहार का पार्किंग
14 लोहिया हॉस्पिटल के बहार का पार्किंग
15 पलासियो मॉल के सामने का पार्किंग
16 न्यू हॉस्पिटल के सामने का पार्किंग
17 चंदन हॉस्पिटल
18 सिनेपोलिस मॉल
19 ब्लू मेडिकल निराला नगर
20 कपूरथला बाजार

 

नगर निगम से मिलेगी पार्किंग को चलाने का लाइसेंस

आपको बता दें कि नगर निगम ने पार्किंग अधिनियम के तहत आपत्ति-सुझाव देने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है ।इसके बाद सदन में पार्किंग के शुल्क तय करने के लिए प्रस्ताव घोषित किया जाएगा ।इसके बाद नगर निगम नोटिफिकेशन जारी कर प्राइवेट पार्किंग चलाने के कुछ लोगों को लाइसेंस प्रदान करेंगे।

अमित कुमार अपर नगर आयुक्त ने कहा इन नियमों को करना होगा पालन

  • नगर निगम यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी पार्किंग चलाने वाला सुख से अधिक वसूली ना करें
  • पार्किंग स्थल पर बेसिक सुविधाएं जैसे पेयजल शौचालय एवं शेड की व्यवस्था अनिवार्य होगी
  • पार्किंग के समय पार करने वाले वाहनों की रसीद उपभोक्ता को देना अनिवार्य होगा।
  • पार्किंग के रिसिप्ट पर वाहन के स्वामी का नाम मोबाइल नंबर एवं उसका पूर्ण पता लिखना अनिवार्य होगा।
  • नगर निगम में यह भी तय किया है कि पार्किंग में पास होने वाली गाड़ी की जिम्मेदारी पार्किंग संचालक की होगी।
  • नगर निगम न्यूज़ के आपत्ती सुझाव की प्रक्रिया शुरू की गई है जिसके बाद नगर निगम सदन में नियमावली कोप्रस्तुत करेंगे इसके बाद सदन में पास होने के बाद पार्किंग लाइसेंस की वितरण नगर निगम कर सकेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here