लखनऊ: 132 चौराहों पर कैमरा फिट, संभलकर चलाएं इन 4 जगहों पर वाहन नहीं तो चालान देने को हो जाएं तैयार

0
646
views
lucknow traffic
लखनऊ शहर में आधुनिकरण होने का सिलसिला  जारी है  ।जहां स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत लखनऊ शहर के कुल 120 चौराहों पर इंटीग्रेटेड ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम को संचालित कर दिया गया है ।
गौरतलब है कि पिछले 2 महीनों से इसके टेस्टिंग चल रही थी। वहीं अब यह टेस्टिंग समाप्त हो चुकी है ।अगर आप से लखनऊ में रहते हैं और  संभलकर नहीं चलाएंगे वाहन तो कट सकता है आपका भी चालान।
अगर आप ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करते हुए उसे तोड़ते हुए वाहन चलाते हैं तो अब आप सजग हो जायें ।अब आप बेफिक्री से वाहन चलाते हुए किसी तिराह्य या चौराहे को पार नहीं कर पाएंगे।
क्योंकि इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के अंतर्गत आपका चालान तुरंत आपके मोबाइल पर आ जाएगा ।गौरतलब है की आटोमेटिक चालान की व्यवस्था 2 दिन पहले से ही हजरतगंज, कपूरथला और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे पर लगे ट्रैफिक सिग्नल को स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है।
वहीं अब देश के प्रत्येक गाड़ी का डाटा कंट्रोल रूम में मौजूद है । ट्रैफिक नियम को तोड़ने के साथ ही कैमरा आपकी गाड़ी की तस्वीर ट्रैफिक रूम में पहुचायेगी और तुरंत रजिस्टर्ड मोबाइल नुमनेर पर चलन आ जाएगी।अत्याधुनिक फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है इसकी वजह से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर गाज गिरेगी । अगर आप  बिना हेलमेट, मानक से अधिक रफ्तार,  बिना सीट बेल्ट ,दो पहिया वाहन पर ओवरलोडिंग करते हुए कैमरा की नज़र में आये तो चालान कट जायेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here