लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को दी बधाई, कहा भगवान राम से करेंगे इन 2 चीजों की कामना

0
333
views
akhliesh vs yogi

उत्तरप्रदेश के चीफ मिनिस्टर आदित्यनाथ जी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके 48 वे जन्मदिन के अवसर पर फोन एवं ट्वीट कर उन्हें बधाई दी।

योगी आदित्यनाथ जी ने उन्हें ट्वीट कर लिखा की उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव कल के जन्मदिन के मौके पर मंदिरों में पूजा अर्चना का आयोजन किया और कुछ लोगों ने मिलकर केक भी काटकर अपने नेता को बधाई के सन्देश भेजे ।

यूपी के विधानसभा 2022 के चुनाव का बिगुल बज चूका है । सियासी गहमा गहमी शुरू हो चुकी है । बीजेपी ने इस वर्ष से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। सभी पार्टिया अपनी संरचना को मौजबूती देने में जुटे हैं ।वहीँ विपक्षी पार्टी सरकार को घेरने का मौका नहीं छोड़ती नज़र आ रही है ।

पहले ही सपा प्रमुख 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 350 से अधिक सीट जीतने का दावा ठोक चुके हैं ।  । दूसरी ओर बीजेपी 2017 के नीतेजे को एक बार फिर से जनमत से दोहराने की ताक में  नज़र आ रही है ।

यूपी विधानसभा 2022 का चुनाव बीजेपी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है । जहाँ ठीक विधानसभा के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव होना है । हर लिहाज से विधानसभा चुनाव की जीत पर बीजेपी के आंख टिकी हुई हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here