लखनऊ के 23 वर्षीय अमन ने इन 12 सवालों के जवाब देकर KBC-13 में जीते 12 लाख 50 हजार, अचानक बीच में हॉट सीट से क्यूं उठ गए थे अमन, जानिए 

0
1227
views
Aman from Lucknow won 12.50 lakh in KBC season 13
Aman from Lucknow won 12.50 lakh , Pic credit: Sony

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 में राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में रहने वाले अमन वाजपेयी  ने प्रदेश का गौरव बढ़ाते हुए 12 लाख 50 हजार रुपए जीत लिए हैं। मिजाज से बिंदास अमन ने माता पिता के साथ प्रदेश का भी गौरव बढ़ाया है । आपको बता दें यह उनकी जीवन की पहली कमाई है।

नवाबों के शहर लखनऊ का अमन ने ना केवल नाम बढ़ाया वहीँ जनता और अमिताभ बच्चन के दिल में घर कर गए । अपने सादगी और अपने खुश मिजाज आचरण से अमन ने सभी के दिलों को जीत लिया ।

 अमन वाजपेयी  का परिचय

अमन वाजपेयी  राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र में ग्रेजुएशन कर रहे है। अमन 23 वर्षीय है और 18 साल की आयु से केबीसी में जाने का सपना देख रहे हैं। अमन वाजपेयी  का सपना है की वह एक चाइनीज रेस्टुरेंट लखनऊ में खोलें।

 

अमन ने इन 12 सवालों का जवाब देकर जीता 12 लाख 50 हजार रुपए

 

Aman from Lucknow won 12.50 lakh , Pic credit: Sony
Aman from Lucknow won 12.50 lakh , Pic credit: Sony

 

पहला सवाल: इस मुहावरे को पूरा करें दिमाग में ——- होना जिसका अर्थ है पूरा बेवकूफ हो ना?
चर्बी  भूसा नमक हवा

 

 

 सवाल 2 : यूट्यूब पर नोटिफिकेशन के लिए इनमें से कौन सा एक आइकॉन नजर आता है?
ड्रैगन  मोबाइल फोन  एंड्राइड बेल

 

Aman from Lucknow won 12.50 lakh , Pic credit: Sony

 

सवाल 3 : एक प्रकार की कोविड 19 टेस्ट की तकनीक  RAT का पूरा रूप क्या है??
रैंडम एम्प्लीफाइड टेस्ट रैपिड एंटीजन टेस्ट रिप्रोडक्टिव एंटीबॉडी टेस्ट रेगुलर असेसमेंट टेस्ट

 

 

सवाल 4 : इनमें से किस हिंदी शब्द का मतलब प्रेम या प्यार होता है?
अभिनव अंकुश  अनुराग  अशोक

 

Aman from Lucknow won 12.50 lakh , Pic credit: Sony

 

सवाल 5 : इस वीडियो क्लिप में यह अभिनेता किस शासक की भूमिका निभा रहे हैं?
अकबर पृथ्वीराज शाहजहां बाजीराव

 

सवाल 6 : धर्म ग्रंथों के अनुसार किस विशेषता के कारण रावण के भाई का नाम कुंभकर्ण पड़ा?
घड़ा जैसे कान शेर जैसे दांत  तेज गर्जन  पहाड़ जैसा पेट

 

 

सवाल 7 : कौन सा क्रिकेट ग्राउंड बाबा के नाम से जाना जाता है?
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड  ब्रिसबेन क्रिकेट ग्राउंड एडिलेड ओवल  सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

 

 

Aman from Lucknow won 12.50 lakh , Pic credit: Sony

 

सवाल 8 : यह खारे पानी की झील कौन सी है जो पृथ्वी के सबसे नीचे बिंदु पर स्थित है जिसमें इसमें लोगों को ढूंढने संभव हो जाता है?
डेड सी लेक अस्सल लेक उर्मिया  ग्रेट साल्ट लेक

 

 

सवाल 9 : आम के में से किस किस्म के बारे में कहा जाता है कि उसको उत्पत्ति लखनऊ में काकोरी के पास एक गांव में हुई थी?
केसर दशहरी  मालदा फजली

 

 

सवाल 10 : इस अभिनेता राजनेता की जीवनी का शीर्षक क्या है जो 2016 में रिलीज हुई थी?
प्रेम नाम है मेरा एनीथिंग बट खामोश रोमांसिंग विद लाइफ एन ऑडिनरी लाइफ

 

 

सवाल 11 : भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए मूल्य वर्ग के नए नोट के पीछे किसी ऐतिहासिक स्मारक को आकृति अंकित नहीं है?
100 200 500 2000

 

 

सवाल 12 : मार्च 2021 में कौन से भारतीय राजनेता प्रादेशिक सेना में कैप्टन की रूप में पदोन्नति होने वाले फले सेवारत संसद बनें?
अनुराग ठाकुर दुष्यंत सिंह परवेश वर्मा  ज्योति आदित्य सिंधिया

 

 

सवाल 13 :किस कंपनी के साथ काम करते हुए नील्स बोहलीन मान के एक इंजीनियर ने आधुनिक तीन प्वाइंट सीट बेल्ट को विकसित किया है?
स्कैनिया एबी बोल्वो साब फॉक्स वैगन

 

8वें प्रश्न पर उठ खड़े हुए अमन

8वें प्रश्न में एक तस्वीर साझा की गयी ।जिसमें एक व्यक्ति पानी में तैरता हुआ अख़बार पढ़ रहा था । अमन ने पास से जाकर तस्वीर देखना चाहा । इसकी अनुमति अमिताभ बच्चन ने उन्हें दे दी । वहीँ अमन अख़बार को गौर से देखने के बाद वापिस आ जाते हैं , अकबर देखने के बाद भी उन्हें कोई क्लू नहीं मिला । जिसकी बाद वह बोलते हैं की “सर कोई फायदा नहीं हुआ” ।

 

Aman from Lucknow won 12.50 lakh , Pic credit: Sony

जाते जाते शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने लखनऊ के अमन की सराहना की वहीं यह भी कहा की यह उनकी पहली कमाई है और यादगार है। उन्हों अंत में अमन वाजपाई को शुभकामनाएं दी और अमन ने यह वादा लिया की जब भी वह अपना रेस्टोरेंट खोलेंगे वह जरूर उनका इनॉग्रेशन करने आयेंगे।

यह भी पढ़ें :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here