11 नवंबर तक लखनऊ से चलेंगी इन 10 जगहों के लिए 200+ बसें, 19 जगहों की बस की टाइमिंग जारी

0
16743
views
11 नवंबर तक लखनऊ से चलेंगी इन 10 जगहों के लिए 200+ बसें, 19 जगहों की बस की टाइमिंग जारी Picture: Lucknow news 24

लखनऊ 6 नवंबर : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने त्यौहारों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजधानी लखनऊ से कुल 10 जगहों के लिए 200 से अधिक बसें चलाने का निर्णय लिया है जो कि अब संचालित कर दिया गया है ।गौरतलब है कि यह अतिरिक्त बसें 11 नवंबर 2021 तक चलाई जाएंगे, इसके साथ ही साधारण बसों की समय सारणी भी जारी कर दी गई है आगे खबर विस्तार से।

साधारण बसों की समय सारणी देखें ( आलमबाग बस अड्डे से उपलब्ध)

गोरखपुर : प्रातः 7:00 बजे से रात्रि के 12:00 बजे तक प्रत्येक 30 मिनट पर बस आलमबाग बस अड्डे पर उपलब्ध है।

प्रयागराज प्रात 5:00 बजे से रात्रि के 11:30 तक प्रत्येक 15 मिनट पर प्रयागराज के लिए बस उपलब्ध रहेगी।

मिर्जापुर प्रातः 5:00 , 8:00 बजे 4:00 बजे 7:40 पीएम पर बस उपलब्ध रहेगी

आजमगढ़ प्रातः 6:00 बजे से प्रत्येक 30 मिनट में 11:30 रात्रि तक बस उपलब्ध रहेगी

दोहरीघाट शाम के 6:00 बजे 7:00 बजे 8:00 बजे 9:00 बजे व 10:00 बजे रात्रि को पास उपलब्ध है

बलिया प्रत्येक 30 मिनट पर 8:30 से 10:30 बजे तथा शाम के 4:00 बजे से रात्रि के 11:00 बजे तक बस उपलब्ध है।

200+ buses for these 10 places will run from Lucknow till November 11, timings of 19 places continue
11 नवंबर तक लखनऊ से चलेंगी इन 10 जगहों के लिए 200+ बसें, 19 जगहों की बस की टाइमिंग जारी Picture: Lucknow News 24

मऊ शाम के 7:30 बजे के बाद प्रत्येक 30 मिनट पर बस उपलब्ध रहेगी।

हलियापुर शाम के 3:30 बजे से 4:30 बस उपलब्ध रहेगी

अलीगढ़ श्याम के 7:00 बजे 8:00 बजे 9:00 बजे 3 बस अलीगढ़ के उपलब्ध रहेगी।

आगरा के लिए प्रत्येक सुबह प्रातः 6:00 बजे से लेकर रात्रि के 11:30 बजे तक प्रत्येक आधे घंटे में बस उपलब्ध रहेगी

आगरा मथुरा एक्सप्रेस वे के लिए सुबह के 8:30 से 10:30 बजे तथा शाम के 6:00 बजे से रात्रि के 8:30 पर बस उपलब्ध रहेगी

दिल्ली एक्सप्रेस से सुबह के 6:30 बजे से लेकर रात्रि के 11:30 बजे तक प्रत्येक 30 मिनट पर बस उपलब्ध रहेगी

दिल्ली बांगरमऊ के लिए 10:30 बजे 11:30 बजे 12:30 बजे बस उपलब्ध रहेगी

200+ buses for these 10 places will run from Lucknow till November 11, timings of 19 places continue
11 नवंबर तक लखनऊ से चलेंगी इन 10 जगहों के लिए 200+ बसें, 19 जगहों की बस की टाइमिंग जारी picture: Lucknow News 24

एटा अलीगढ़ दिल्ली के लिए रात्रि के 8:00 बजे बस उपलब्ध रहेगी

वाराणसी के लिए प्रातः 6:00 से रात्रि के 11:30 बजे तक प्रत्येक 30 मिनट पर बस उपलब्ध रहेगी

सुल्तानपुर के लिए दोपहर के 1:00 या 2:00 बजे के लिए बुला पास उपलब्ध रहेगी

सिद्धार्थनगर के लिए प्रातः 6:00 से 7:00 बजे 8:30 बजे शाम के 7:00 बजे 8:00 बजे बस उपलब्ध रहेगी

फैजाबाद के लिए प्रातः 6:00 से शाम के 8:00 बजे तक प्रत्येक आधे घंट बस उपलब्ध रहेगी

ललितपुर के लिए शाम को 6:30 बजे बस उपलब्ध रहेगी।

इन बस अड्डे से संचालित होगी बसें

  1.  वाराणसी
  2. प्रयागराज
  3. देहरादून
  4. हरिद्वार
  5. कानपुर
  6. आजमगढ़
  7. गोंडा
  8. बहराइच
  9. दिल्ली
  10. गोरखपुर के लिए नॉन स्टॉप बसों का संचालन आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग, कमता बस अड्डे से किया जाएगा।

पूर्वांचल के लिए सर्वाधिक भीड़

गौरतलब है कि लखनऊ से गोंडा, गोरखपुर, बहराइच एवं अयोध्या जाने वाली बसों में खासी भीड़ देखी गई है। जहां आलमबाग बस टर्मिनल से अन्य रूटों पर भी अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है /गौरतलब है कि आंकड़ों के लिहाज से बात की जाए तो परिवहन निगम के अनुसार 50 से अधिक बस का संचालन किया जा रहा है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here