
लखनऊ 23 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम तत्काल बदलकर अयोध्या कैंट कर दिया है। आज से फैजाबाद रेलवे स्टेशन अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा।
चीफ मिनिस्टर ऑफिस उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा ट्विटर पर आधारित पुष्टि की गई गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शासन की आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का निर्णय लिया गया इसकी आधिकारिक पुष्टि ट्विटर हैंडल पर कर दी गई है।
नाम बदलने की भारत सरकार से मिली स्वीकृति
#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम “अयोध्या कैन्ट” करने का निर्णय लिया है। @spgoyal@sanjaychapps1@74_alok pic.twitter.com/P8qg4Gc2P3
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 23, 2021
गौरतलब है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कांड किया इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है वहीं सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार की ओर से इसे स्वीकृति प्रदान कर दी गई है इसके तहत फैजाबाद स्टेशन अब से अयोध्या कैंट कहलायेगा।
सांसद बीजेपी लल्लू सिंह ने नाम बदलाव का दिया था प्रस्ताव
अयोध्यावासियों के निवेदन को स्वीकार कर, #फैजाबाद_रेलवे_स्टेशन का नाम बदल कर #अयोध्या_कैंट करने के लिए मा• प्रधानमंत्री श्री @narendramodi , मा• गृहमंत्री श्री @AmitShah , मा• रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw व मा• मुख्यमंत्री पूज्य महंत श्री @myogiadityanath का हृदय से आभार। https://t.co/krDYsiLSUV
— Lallu Singh (@LalluSinghBJP) October 23, 2021
भारतीय जनता पार्टी के सांसद लल्लू सिंह ने योगी आदित्यनाथ जी को फैजाबाद कान के नाम को बदलाव करने का प्रस्ताव दिया था वहीं उन्होंने ही फैजाबाद स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का प्रस्ताव दिया। अपने टि्वटर अकाउंट से उन्होंने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश में बदले जा चुके हैं कई नाम
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है कि यूपी में किसी जनपद का नाम बतलाओ इससे पहले भी इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया गया था। वही मुगलसराय का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय किया जा चुका है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने कुछ वक्त पहले झांसी रेलवे स्टेशन का नामकरण करके रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर करने की सिफारिश की है जो कि सूत्रों के अनुसार आने वाले कुछ महीनों के अंदर बदल जाएगा। जनपदों आदि के नाम के अलावा भी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जगहों में बने उनके भवन का नाम मैं बदलाव किया है। l
हाल में ही 9 अतिथि गृह के नाम में भी हुआ था बदलाव

1.उत्तर प्रदेश भवन नई दिल्ली का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश भवन संगम नई दिल्ली कर दिया गया था
2.उत्तर प्रदेश सदन नई दिल्ली के नाम को बदलकर उत्तर प्रदेश सदन त्रिवेणी नई दिल्ली कर दिया गया था
3.अति विशिष्ट अतिथि गृह महात्मा गांधी मार्ग लखनऊ का नाम बदलकर अति विशिष्ट अतिथि गृह साकेत महात्मा गांधी मार्ग किया गया था
4.विशिष्ट अतिथि गृह डाली बाग लखनऊ का नाम बदलकर विशिष्ट अतिथि गृह यमुना डाली बाग लखनऊ किया गया था
5.राज्य अतिथि गृह विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ का नाम बदलकर राज्य अतिथि गृह गोमती विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ किया गया था
6.राज्य अतिथि गृह मीराबाई मार्ग लखनऊ का नाम बदलकर राज्य अतिथि गृह सरयू मीराबाई मार्ग लखनऊ किया गया था
7.नवनिर्मित अति विशिष्ट अतिथि गृह बटलर पैलेस लखनऊ का नाम बदलकर अतिथि अति विशिष्ट अतिथि गृह नैमिषारण्य बटलर पैलेस लखनऊ किया गया था
8.उत्तर प्रदेश राज्य अतिथि गृह वाशी नवी मुंबई का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश राज्य अतिथि गृह वृंदावन वासी नवी मुंबई किया गया था
9.उत्तर प्रदेश राज्य अतिथि गृह कोलकाता का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश राज्य अतिथि गृह गंगा कोलकाता किया गया था।









