यूपी के इन 32 शहरों में बनेगा यह 10 खूबियों वाला रिवर फ्रंट, लखनऊ के रिवर फ्रंट को मिलेगी टक्कर

0
997
views
यूपी के इन 32 शहरों में बनेगा यह 10 खूबियों वाला रिवर फ्रंट, लखनऊ के रिवर फ्रंट को मिलेगी टक्कर

लखनऊ 8 अक्टूबर : उत्तरप्रदेश के कुल 32 जनपदों में लखनऊ के रिवर फ्रंट और गुजरात के रिवर फ्रंट के मॉडल पर 32 रिवर फ्रंट का विकास किया जायेगा जिसकी औपचारिक घोषणा उत्तर प्रदेश के मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक श्री अनूप श्रीवास्तव ने किया है। जिसके तहत नदी के पास के कुल 32 शहरों को चिन्हित कर लिया गया और हाई टेक रिवर फ्रंट बनाने की योजना को अमली जामा पहनाने की कवायत भी जोरों से शुरू है।

यूपी में बहने वाली मुख्य नदियों के पास बनेगा रिवर फ्रंट

यूपी के इन 32 शहरों में बनेगा यह 10 खूबियों वाला रिवर फ्रंट, लखनऊ के रिवर फ्रंट को मिलेगी टक्कर

उत्तर प्रदेश की मुख्य नदियों की बात की जाए तो इनमें गंगा यमुना सरयू और गोमती आती है ।वहीं उत्तर प्रदेश के कुल 32 शहरों को चिन्हित कर लिया गया है। जहां इन नदियों का प्रवाह है ।वही गुजरात के साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर यूपी के 32 शहरों में रिवरफ्रंट का विकास किया जाएगा जो कि वर्तमान में लखनऊ में बने रिवर फ्रंट को टक्कर देती नजर आएगी।

अमृत योजना के तहत बनाई जा रही है रिवर फ्रंट

यूपी में अमृत योजना के तहत रिवर फ्रंट बनाए जाएंगे जिसमें प्रथम चरण में 32 शहरों को चिन्हित किए गए हैं। जिनमें रिवर फ्रंट बनाए जाएंगे। नदियों के किनारे विकास की योजना के तहत कार्य किए जायेगें।

नवंबर से काम के लिए लग जायेगी मोहर

हालांकि रिवर फ्रंट को तैयार होने में काफी समय लगेगा लेकिन इसके तहत नवंबर में सारी प्रशासनिक कार्यवाही के बाद नींव डाली जाएगी।

इन 10 बिंदुओं पर होंगे काम

यूपी के इन 32 शहरों में बनेगा यह 10 खूबियों वाला रिवर फ्रंट, लखनऊ के रिवर फ्रंट को मिलेगी टक्कर

1.नदियों के पानी का ट्रीटमेंट के साथ गंदगी की सफाई

2.पार्क में पेड़ों पौधों का वृक्षारोपण कार्य

3.लोगों के जॉगिंग के लिए रनिंग पथ बनाए जाएंगे

4.जगह-जगह पर बेंच

5.अचानक पानी आदि से बचने के लिए शेड की व्यवस्था

6.पूजा, पाठ के लिए घाट का पूर्ण निर्माण

7.पीने के स्वच्छ पानी का इंतजाम

8.महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग वाशरूम

9. साइकिलिंग के लिए अलग से ट्रैक बनाया जाएगा ।

10. हेल्प डेस्क

इन 32 शहर में बनेगा रिवर फ्रंट

1.रायबरेली

2.मुग़ल सराय

3.सीतापुर

4.मिर्जापुर

5.गाजीपुर

6.वाराणसी

7.सुल्तान पुर

8.मैनपुरी

9.जौनपुरी

10.बहराइच

11.जैनपुर

12.कन्नौज

13.अयोध्या

14.प्रयागराज

15.मथुरा

16.आजमगढ़

17.बहराइच

18.बस्ती

19.बलिया

20.शाहजहांपुर

21.पीलीभीत

22.मऊ

23.कनौज

24गोरखपुर

25.ललित नगर

26.इटावा

27.फरुखहाबाद

28.कानपूर

29.बस्ती

30.फतेहपुर

31.ललितपुर

32. मुगलसराय

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here