कोरोना संक्रमण को देखते हुए एवं इससे हुए दुष्परिणाम को पहले ही लखनऊ की जनता भुगत चुकी है ।वही त्योहारों का मौसम सामने है। बकरीद के शुभ अवसर पर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फरंगी की ओर से बड़ा एलान किया गया है ।इसके तहत इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया फरंगी की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है। इसकी प्रमुख बातें निम्नलिखित हैं।
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महल जो की इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया महल के चेयरमैन उन्होंने कहा कि मस्जिद में जमात प्रशासन की गाइड लाइन का अनुपालन करें।

- प्रशासन के अनुसार 50 लोग एक ईदगाह में नवाज अदा करें।
- सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल का पालन करें।
- अमन और सौहार्द के साथ बकरीद मनाई जाए। जिससे किसी को भी परेशानी ना हो।
- बकरीद के दिन सोशल डिस्टेंस इनका पालन जरुरी है
- उन्हीं जानवरों की कुर्बानी दी जाए जिनपर कोई कानूनी प्रतिबंध नहीं हो।
- कुर्बानी के स्थल पर एवं साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए ।
- पब्लिक स्थानों पर कुर्बान ना दी जाए।
- बकरीद के दिन भीड़ बाइक पर ओवरलोडिंग ना करें।
- कुर्बानी के बाद साफ सफाई का ध्यान रखा जाए। कुर्बानी के समय जानवरों की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं की जाए।
- इबादत के बाद देश की अमन और शांति के लिए दुआ मांगी जानी चाहिए।









