
लखनऊ 2 नवंबर: राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है ।जहां अब लोगों को एलपीजी गैस चोरों से मुक्ति मिल जाएगी। जहां अक्सर लोगों को यह शिकायत रहती है की वेंडर द्वारा गैस की चोरी की जाती है, वहीं मूल्य के अनुसार उन्हें पूरा गैस नसीब नहीं हो रहा है। इस बड़े भ्रष्टाचार को रोकने के लिए अब पारदर्शी कम्पोजिट गैस सिलिंडर आ रही है। आगे खबर विस्तार से।
गैस एजेंसी इंडेन की विशेष पहल
गौरतलब है की यह इंडियन आयल की विशेष पहल है ।जहां अब आप खुद पारदर्शी गैस सिलिंडर में गैस की मात्रा देख पाएंगे। जिससे की गैस के निकले जाने जैसे वाद विवाद का अंत संभवत तय माना जा रहा है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन
आपको बता दें की सीएम निवास पर योगी आदित्यनाथ जी के श्री कमलों द्वारा इस पारदर्शी सिलिंडर का उद्घाटन हुआ।
पहले चरण में 5 से 10 किलो में आयेंगे यह पारदर्शी सिलिंडर

कथित तौर पर पहले चरण में यह सिलिंडर पांच से 10 किलो के नाप में आएगा। जहां इससे गैस चोरों के बड़े रैकेट पर लगाम लगाया जा सकेगा।
दाम
आपको बता दें की लखनऊ में इंडेन गैस के कुल 7 लाख से अधिक लोग इंडेन का इस्तेमाल कर रहें हैं। वहीं 2150 और 3350 रूपये का सिक्योरिटी रकम देकर यह 5 और 10 kg का गैस सिलेडर ले पाएंगे।
इन चार जगहों पर शुरू होगा पारदर्शी गैस सिलिंडर
गौरतलब है की लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में इस सुविधा को शुरू किया जाएगा। जहां उत्तरप्रदेश के इन जनपदों में जल्द ही उपभोक्ता इस सेवा का लाभ ले पाएंगे और गैस चोरी से निजात पा पा सकेंगे।
लखनऊ में एलपीजी गैस के दाम नवंबर 2021
लखनऊ में एलपीजी गैस आसमान छू रहा है जहां डोमेस्टिक गैस का दाम 892.86 है वहीं सीजीएसटी 22.32 और जीएसटी 2.5% के हिसाब से 22.32 मिलाकर कुल 937.50 रूपये है। लोगों का हाल बेहाल है और ऊपर से गैस चोरी की आए दिन शिकायतों के बाद पारदर्शी गैस अच्छा विकल्प बनकर सामने आ सकता हैं ।जहां लोगों को इससे राहत मिलेगी वहीं गैस चोरी से निजात मिलेगी।
कंपोजिट सिलिंडर के फायदा

कम्पोजिट सिलेंडर की फायदे की बात की जाए तो यह लिक्विड पेट्रोलियम गैस की तुलना में बहुत ही अधिक हल्का एवं एफिशिएंट रहता है। वहीं इसमें बड़ी खूबी होती है ।यह अच्छा नहीं है वही है जंग रोधी भी है। वहीं यह सौंदर्य और सुरक्षा को दृष्टि से सर्वोत्तम है। खूबियों की बात की जाए तो कंपोजिट सिलिंडर यूवी प्रोटेक्टेड है। वहीं यह रिसाइकलेबल मैटेरियल से बना हुआ है। इसे रेखराखाव में कोई खर्चा नहीं है।









