
लखनऊ 3 दिसंबर: राजधानी लखनऊ से दिल्ली और पुणे करने वाले यात्रियों के लिए बेहद खुशी की खबर आ रही है जहां वेटिंग लिस्ट की बढ़ती लिस्ट को देखते हुए भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे लगाने का निर्णय लिया है। वहीं देश की प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस भी अब इस कड़ी का हिस्सा बनते हुए अतिरिक्त फेरे लगाएगी जिसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। वहीं ट्रेन में बढ़े फेरे से एक ओर जहां यात्री खुश हैं वहीं वेटिंग टिकट की समस्या का भी कुछ हद तक समाधान मिलता नजर आ रहा है। जहां एक ओर कोहरे और ठंड की वजह से पहले कई ट्रेनों के फेरे को घटाए जाने की बात चल रही थी वहीं यह नई खबर से यात्रियों में खुशी की लहर है।
8 और 9 दिसंबर को तेजस एक्सप्रेस लगाएगी अतिरिक्त फेरे

गौरतलब है की तेजस एक्सप्रेस के परिचालन में बढ़ोतरी की गई है जहां अब यह ट्रेन पहले एक हफ्ते में चार दिन चलती थी वहीं वेटिंग की स्तिथि देखते हुए इस ट्रेन का संचालन 8 दिसंबर और 9 दिसंबर को भी किया जाएगा ।
ट्रेन संख्या 82501 अप और ट्रेन संख्या 82502 डाउन तेजस एक्सप्रेस का संचालन
आपको बता दें की इस ट्रेन का संचालन 8 और 9 दिसंबर को लखनऊ से दिल्ली और दिल्ली से लखनऊ की ओर दोनो तरफ से किया जायेगा जिससे की यात्रियों का सफर सुविधापूर्ण हो सके।

तेजस एक्सप्रेस लखनऊ से सुबह 6.10 बजे चलेगी और अपने गंतव्य नई दिल्ली 12.25 मिनट पर पहुंचेगी वहीं यह ट्रेन। लखनऊ से खुलकर कानपुर गाजियाबाद होते हुए न्यू दिल्ली पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 82501 तेजस एक्सप्रेस की बात करें तो संचालन की बात करें तो यह ट्रेन रविवार, सोमवार, शुक्रवार और शनिवार चलती है।
इन ट्रेनों के फेरों में भी हुई वृद्धि
1.गाड़ी संख्या 02099 अप और गाड़ी संख्या 02100 डाउन पुणे से चलकर लखनऊ जाने वाली ट्रेन के फेरों में बढ़ोतरी हुई है जहां अब यह ट्रेन मंगलवार और बुधवार को चलेगी।
2.गाड़ी संख्या 01407 अप और गाड़ी संख्या 01408 डाउन पुणे से लखनऊ जाने वाली गाड़ी मंगलवार और गुरुवार को रवाना होगी।
3.गाड़ी संख्या 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से लखनऊ आने वाली ट्रेन को सोमवार बुधवार शनिवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 121 08 लखनऊ से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए डाउन ट्रेन मंगलवार बृहस्पतिवार, रविवार को लखनऊ से अपने गंतव्य लोकमान्य तिलक टर्मिनल की ओर रवाना होगी।
4.गाड़ी संख्या 02135 अप और गाड़ी संख्या 02136 डाउन पुणे से बनारस जाने वाली परिचालन सोमवार और बुधवार को चलेगी।
5.गाड़ी संख्या 01115 अप 01116 डाउन गोरखपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन गुरुवार और शनिवार को किया जायेगा।
6.गाड़ी संख्या 01033/01034 डाउन पुणे दरभंगा स्पेशल ट्रेन का संचालन अब बुधवार और शुक्रवार को होगा।
7.गाड़ी संख्या 01079 अप गोरखपुर फेस्टिवल एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन गुरुवार और 01080 डाउन ट्रेन का परिचालन शनिवार को होगा।
8.गाड़ी संख्या 02166 डाउन और 02165 अप एलटीटी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल से गोरखपुर के लिए सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को रवाना होगी। वहीं यह डाउन ट्रेन मंगलवार , शुक्रवार और शनिवार को गोरखपुर से एलटीटी को ओर रवाना होगी।
9.उतरी रेलवे की बात की जाए तो गाड़ी संख्या 09771 जालंधर सिटी से अमृतसर एक्सप्रेस 15 दिसंबर से प्रतिदिन चलेगी ।









