
लखनऊ 15 अक्टूबर: त्योहारों के मौसम में राजधानी लखनऊ को बड़ी सौगात मिल सकती है, जहां खाद्य तेलों के दामों में लगभग ₹15 से ₹20 प्रति किलो खाद्य तेल घट सकता है ।जिससे कि त्योहारों का मजा दोगुना हो जाएगा। आगे बात करते हैं उन कारणों की जिसकी वजह से 15 से ₹20 कम हो सकता है खाद्य तेल । जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
केंद्र सरकार ने घटाएं कस्टम ड्यूटी
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने कस्टम ड्यूटी को कम किया है ।वही खाद्य तेलों के कुल 8 उत्पादक राज्य जिसमें की उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात आते हैं उनसे कहा गया है कि वह तत्काल खाद्य तेलों के दाम ₹15 से ₹20 तक कम करें।
खाद्य तेल के 8 प्रमुख उत्पादक राज्य
प्यार के सीजन में उपभोक्ताओं को राहत मिले इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से अपील की है कि खाद्य तेलों की कीमतों में कमी की जाए ।जिसके तहत केंद्र सरकार ने पहले ही कस्टम ड्यूटी को कम कर दिया है ।वही 8 मुख्य उत्पादक राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल।, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र को यह निर्देश जारी किया गया है कि वह तत्काल खाद्य तेल के दाम में कटौती कर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाएं।
केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों की घटाई कस्टम ड्यूटी

सोयाबीन तेल, सनफ्लावर ऑयल, पाम आयल के न्यूनतम कस्टम ड्यूटी केंद्र सरकार ने घटा दिए हैं ।इसके साथ ही सरकार ने रिफाइंन का तेल पर भी शुल्क में कटौती की है ।खाद्य मंत्रालय के अनुसार खाद्य तेलों का खुदरा मूल्य ₹15 से ₹20 प्रति लीटर घटने के पूरे आसार हैं, वहीं इसके तहत राज्यों को भी निर्देश जारी कर दिए गए।
खाद्य तेलों पर स्टॉक की सीमा हुई तय
गौरतलब की खाद्य तेल पर लगाम लगाने के लिए खाद्य तेलों के स्टॉक की सीमा योगी सरकार ने तय कर दी है । 31 मार्च 2022 तक लागु रहेगा स्टॉक सीमा । उपभोक्ता मंत्रालय के अनुसार सोया तेल का औसम मूल्य इस वर्ष 9 अक्टूबर को 154.95 प्रति किलो दर्ज किया गया था जो की पिछले साल के आंकड़े के अनुसार 46.15% प्रतिशत अधिक है ।
ग्राहकों को मिल सकेगा सीधा फायदा
कस्टम ड्यूटी घटाए जाने के बाद खाद्य तेल के शुल्क में 15 से ₹20 की गिरावट देखी जाएगी ।इसके साथ ही मंत्रालय ने यह भी कहा कि महंगाई को नियंत्रण रखने में इससे मदद मिलेगी ।कस्टम शुल्क में कटौती के बाद बेसिक कस्टम ड्यूटी 8.25% रह जाएगी,वही क्रूड सनफ्लावर ऑयल पर 5.5% बेसिक कस्टम ड्यूटी रहेगी।
त्योहारों पर होता है खाद्य तेलों का सर्वाधिक उपयोग

गौरतलब है त्योहारों के मौसम मैं खाद्यान्न तेलों का उपभोग सबसे अधिक हो जाता है। जहां 15 से ₹20 प्रति लीटर की कमी आने के बाद उपभोक्ताओं को काफी राहत पहुंचेगी। केंद्र और राज्य सरकार के उठाए गए इस साझा कदम से राज्य के लोगों को जरूर फायदा पहुंचेगा।









