
लखनऊ 12 दिसंबर: उत्तरप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा पिछले हफ्ते ही जहां 200 से अधिक बसों का संचालन राजधानी लखनऊ के अलग अलग ग्रामीण इलाकों के साथ जोड़ने के लिए लिया था ,वहीं अब यूपी परिवहन निगम ने आज से लखनऊ से अलग अलग कुल 9 जगहों के लिए बेहद खास आरामदायक 18 लग्जरी बस संचालित करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय का स्वागत पूरे लखनऊ वासी कर रहे हैं। गौरतलब है की इन लग्जरी बसों का संचालन लखनऊ के हाई टेक बस स्टेशन आलमबाग बस स्टेशन से होगा। पहले ही साधारण और वातानुकूलित बसों की सेवाएं इन रूटों पर जारी थी वही लग्जरी बस आने से काफी लोगों को राहत पहुंचेगी एवं सफर आनंददायक रहेगा। बढ़ती ठंड की वजह से इन वातानुकूलित लग्जरी बसों को रूटों पर उतारा गया है जिससे कि यात्रा करने में लोगों को कठिनाई ना आए।
आलमबाग बस स्टेशन से इन 9 जगह पर चलेंगे बसें

1.लखनऊ से होकर देहरादून के लिए रात 10:30 पर लग्जरी बस आलमबाग बस स्टेशन से मिलेगी।
2.देहरादून से लखनऊ के लिए वही लग्जरी बस शाम 6: 30 मिनट से चलेंगे।
3.लखनऊ के आलमबाग बस स्टेशन से दिल्ली के लिए लग्जरी बस दोपहर के 1:00 बजे रवाना होगी।
4.दिल्ली से लखनऊ के आलमबाग स्टेशन के लिए बस दोपहर 1:00 बजे रवाना होगी
4.लखनऊ के आलमबाग स्टेशन से लग्जरी बस प्रयागराज के लिए सुबह 11:00 बजे रवाना होगी
5.लखनऊ के आलमबाग बस स्टेशन से काठगोदाम के लिए रात्रि 10:30 बजे बस रवाना होगी।
लखनऊ से प्रयागराज के लिए अवध बस स्टेशन से चलेंगे 5 से अधिक लग्जरी बस
गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ के हाईटेक बस स्टेशन आलमबाग से प्रयागराज के लिए कुल 7 लग्जरी बस का प्रयोजन किया गया है जिसके तहत यह बस आलमबाग बस स्टेशन से निकलेंगे।
प्रयागराज जाने के लिए लग्जरी बस की समय सारणी

लखनऊ परिवहन निगम द्वारा घोषित की गई आलमबाग से चलकर जाने वाली प्रयागराज 7 लग्जरी बस सुबह 6:00 बजे, सुबह 7:30, सुबह 8:40 के उपरांत शाम के 6:00 बजे ,शाम के 7:00 बजे, रात्रि के 8:00 बजे अपने गंतव्य प्रयागराज की ओर रवाना होगी।
प्रयागराज से लखनऊ के लिए आने वाली लग्जरी बस का समय सारणी
प्रयागराज के रास्ते लखनऊ के अवध स्टेशन के लिए लग्जरी बस सुबह 6:00 बजे सुबह के 7:00 बजे सुबह के 8:30 के साथ शाम के 6:00 बजे 7:00 बजे एवं 8:00 बजे संचालित की जाएंगे। गौरतलब है कि 1 दिन में प्रयागराज से कुल 7:00 बजे चलाई जाएंगी ।वहीं आलमबाग से भी 7 बसों को एक दिन में प्रयागराज के लिए रवाना किया जाएगा।
लखनऊ की आवाज बस स्टेशन से दो लग्जरी बस अलीगढ़ की ओर होंगी रवाना
योजना के अंतर्गत लखनऊ के आलमबाग बस स्टेशन से सुबह के 10:00 बजे एवं सुबह के 11:00 बजे 2:00 बजे अलीगढ़ के लिए रवाना होगी।
लखनऊ का आलमबाग बस स्टेशन से वाराणसी के लिए लग्जरी बस
गौरतलब है कि लखनऊ के आलमबाग बस स्टेशन से सुबह 8:00 बजे शाम के 4:00 बजे तथा रात्रि के 11:00 बजे तीन बसों का संचालन किया जाएगा वहीं यहां बस वाराणसी से चलकर सुबह 8:00 बजे दोपहर के 3:00 बजे तथा रात्रि के 11:30 बजे संचालित की जाएंगी।









