पूरे उत्तर प्रदेश में डेंगू का प्रकोप फैलता जा रहा है । जहां राजधानी लखनऊ में अचानक डेंगू के केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया, राजधानी लखनऊ में बुधवार को 16 नए डेंगू के मरीज मिले। जहां डेंगू और वायरल की चपेट में आने से लोगों के जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है ।वहीं आलम यह है कि लखनऊ में ₹90 प्रति लीटर तक बिकने वाला बकरी का दूध इन दिनों ₹400 प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है ।
सबसे बड़ी वजह डेंगू और वायरल बुखार है जिसमें बकरी के दूध को फायदेमंद माना जा रहा है ।गौरतलब है कि चिकित्सक भी बीमारी के दौरान बकरी की दूध को सेवन करने की सलाह देते हैं ।अचानक बढ़ते डेंगू के मामलों के बाद बकरी के दूध की कीमत में इजाफा हुआ है।
₹900 प्रति लीटर तक पहुंच जाता है रेट

गौरतलब है की डेंगू लहर के दौरान बकरी की दूध की डिमांड काफी तेज हो जाती है या बड़ी वजह बताई जा रही है कि दूध की कीमत ₹900 प्रति लीटर पहुंच जाती है। डेंगू और वायरल फीवर के लखनऊ सहित आसपास के क्षेत्रों में पांव पसार लेने के बाद अचानक से बकरी के दूध की कीमत में भारी इजाफा देखने को मिला है ।आलम यह है कि लोग बकरी पालकों के घर पर जाकर उनसे दूध की मांग कर रहे हैं।
मसूद आलम बकरी पालक
गौरतलब है की बकरी पालक मसूद आलम के अनुसार बकरी के दूध की डिमांड अचानक से बढ़ गई है। वहीं सप्लाई बेहद कम है और लोगों की डिमांड ज्यादा । यह बड़ी वजह है बकरी के दूध के दाम में बढ़ोतरी हुई है। गौरतलब है कि एसएन मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शैलेंद्र चौधरी के मुताबिक बकरी के दूध में कई गुण पाए गए हैं वहीं इसकी पुष्टि की गुणवत्ता के कारण डेंगू रोगी में बकरी का दूध ज्यादा फायदेमंद है।
5000 से अधिक लोग यूपी में आ चुके हैं डेंगू की चपेट में

राजधानी लखनऊ समेत यूपी के 75 जनपदों में डेंगू अपना पांव पसार चुका है ।गौरतलब है कि जनवरी से अब तक उत्तर प्रदेश में 5000 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 70% से अधिक मरीज अगस्त और सितंबर महीने में मिले हैं ।डेंगू से मरने वाली संख्या की बात की जाए तो अभी तक उत्तर प्रदेश में 61 मरीजों की जान देबू वायरस ले चुका है।










