लखनऊ वासियों के लिए बेहद अच्छी खबर आ रही है ।जहाँ अब योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए अब् हर दिन कोविड वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट खोलने का आदेश दे दिया है । जिसकी आधिकारिक पुष्टि लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर एमके सिंह ने की है।
टीकाकरण
गौरतलब है कि लखनऊ में बुधवार को कुल 24970 लोगों का कोविड टीकाकरण सफलता पूर्वक हुआ। आपको बता दें कि कुल छोटे बड़े 194 सेंटर्स पर वैक्सीनेशन का काम तेज़ गति से चल रहा है और लाभार्थी इसका पूर्ण लाभ भी उठा रहे हैं।
चिकित्साधिकारी डॉक्टर एमके सिंह का बयांन
लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर एमके सिंह ने कहा कि वैक्सीन की उपलब्धता देखकर अब लखनऊ में हर दिन स्लॉट बुकिंग किया जा सकेगा। कोविड टीकाकरण को जितनी जल्दी सभी लोगों तक पहुचाया जाये ये योगी सरकार की प्राथमिकता है।
लिहाजा इस संकल्प को पूरा करने के लिए लिया गया यह कदम सराहनीय है। अब् हर रोज़ 18+ और 45+ वाले लोगो के लिए सुबह 10 बजे से स्लॉट ओपन किये जाएगें। लिहाजा जिन्होंने ने भी अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है अब वह टीकाकरण करवा सकता है।
नीति में हुआ बदलाव अब् सवारी डिब्बा में गैर रेलवे कर्मी को भी लग सकेगा टीका
The government has expanded the #COVIDVaccination programme and will provide free vaccination to all eligible adults from 21 June.
Be a responsible citizen and get #vaccinated & help India fight this pandemic! #Unite2FightCorona pic.twitter.com/6KYY14evWJ
— PRO Defence Lucknow (@ProDefLko) June 22, 2021
लखनऊ के आलमबाग में सवारी डिब्बे में रेलवे कर्मियों को टीकाकरण करने का कार्य चल रहा था, वहीँ एक अब् बड़ा परिवर्तन किया जा रहा है, जहाँ अब् गैर रेलवे कर्मी भी वहां वैक्सीनेशन ले पाएगें।
अब् तक इतने रेलवे कर्मी, परिजन व कर्मचारी को लग चुके हैं वैक्सीन
अब तक लखनऊ में कुल 1900 से अधिक रेलवे कर्मियों तथा उनके परिजनों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है।
तहसील व मलिहाबाद में भी टीकाकरण जोरो पर
तहसीलदार मीनाक्षी देवी के अनुसार 25 तथा 26 जून को मलिहाबाद के पोलिंग बूथ, स्कूल में वैक्सीनाशन कैंप लगाया जाएगा जहाँ बिना किसी रजिस्ट्रेशन के लोग अपना टीकाकरण करा सकते हैं।
वेबसाइट जहाँ अब आप 10 बजे सुबह से रोज़ करा सकते हैं वैक्सीनेशन की स्लॉट बुकिंग

https://selfregistration.cowin.gov.in/










