विधानसभा चुनाव 2022 जैसे जैसे पास आ रहा है वैसे वैसे विपक्षी दल हर मोर्चे पर सरकार को घेरते की जुगत में तैनात लग रही है। सभी पार्टी प्रमुख वर्चस्व की लड़ाई लड़ते नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के उत्तरप्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने एक बार फिर योगी सरकार पर तंज कसा है।
गांधी भवन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उत्तर प्रदेश के आम आदमी पार्टी के प्रभारी संजय सिंह ने यूपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि सरकार पत्रकारों की आवाज दबाने में लगी हुई है।
सरकार महंगाई रोकने के बजाय लोगों की जासूसी कर रही है। उत्तर प्रदेश में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर बिजली पानी फ्री जैसी चीजें घोषणा पत्र पर डालकर चुनाव लड़ने की सोच रही है ।इसी तर्ज पर यूपी में बढ़ी महंगाई पर उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने निशाना साधा।
संजय सिंह ने कहा की योगी सरकार दस लाख की वेंटिलेटर को पैंतीस लाख में खरीद रही है। कोरोना जैसे समय में सरकार भ्रष्टाचार की नीति अपना रही है। विकास के नाम पर वह केवल बुलडोजर चलवा रहीं है। उतरप्रदेश की जनता अगले साल आम आदमी पार्टी को जीत दिलवाकर योगी सरकार के घमंड को चकनाचूर करेगी।










