यूपी के पियूष द्विवेदी ने रचा इतिहास, फोर्ब्स के कवर पेज पर छाए, “आत्मनिर्भर भारत” के तर्ज पर कर रहे हैं यह काम

0
394
views
Piyush

यूपी के औरैया जिले के पीयूष द्विवेदी ने इतिहास रच दिया है ।जहां उन्हें फोर्ब्स इंडिया पत्रिका ने जुलाई 2021 के अंक में अपने फ्रंट कवर का हिस्सा बनाया हैं। उत्तरप्रदेश के वह एकमात्र उद्यमी हैं जिन्हे फोर्ब्स के टॉप उद्यमी में जुलाई अंक में शामिल किया गया है। उनकी इस शानदार और ऐतिहासिक सफलता से पूरी यूपी और उनके जिले में लोग काफी उत्साहित हैं।

जन्म औरैया में 1972
पिता का नाम स्वर्गीय एमएम द्विवेदी
शिक्षा 1993-94 (MA) डीबीएस कॉलेज गोविंद नगर तथा PHD
कंपनी 2006 में बॉटलिंग प्लांट की शुरूआत
चैयरमेन नेक्सजेन एनेर्जिया लिमिटेड
उपलब्धि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से पियूष जुड़े हैं और  कूड़े से जैविक ईंधन बॉयो फ्यूल बनाने का काम करने के लिए मिला है।

 

मूलरूप से औरैया के तिलक नगर निवासी उद्यमी डॉक्टर पीयूष द्विवेदी अभी अपने परिवार के साथ नोएडा में रहते हैं।

डाॅ. पीयूष का लक्ष्य

piyush

कूड़े से जैविक ईंधन बनाने की दिशा में डॉक्टर पीयूष ने कदम बढ़ाया हैं इसके ही वह वोकल फोर लोकल की तर्ज पर काम करने की ओर कदम बढ़ाया है।

गौरतलब है की अगले आने वाले दो साल में ओरिया में पीयूष तीन कंप्रेस्ड बायो गैस सीबीजी पंप लगाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं । इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कूड़े से बायो गैस बनाई जाएगी और पंप के माध्यम से उसे बेचा जाएगा। नवम्बर में इसकी नींव रखी जायेगी और इसके तहत नौ पंप लगाए जायेंगे।

मिशन ‘आत्मनिर्भर भारत” को बढ़ावा देते हुए डॉक्टर पियूष

नेक्सजेन एनेर्जिया लिमिटेड के कंपनी के चेयरमैन उद्यमी डा. पीयूष द्विवेदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए मिशन ‘आत्मनिर्भर भारत‘ को आगे बढ़ा रहे हैं।

मानद उपाधि से हुए सम्मानित

डॉक्टर पीयूष को इस साल भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन में बेहतर मैनेजमेंट के साथ काम करने के लिए अमेरिकी यूनिवर्सिटी ग्लोबल काउंसिल फार प्रफेशनल एजुकेशन ने मानद उपाधि से सम्मानित किया है जो देश के लिए बड़े गौरव की बात है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here