लखनऊ: 4 वर्षों में योगी सरकार ने किए एक्शन से भरपूर काम, 139 अपराधियों को किया ढेर, गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की 1574 करोड़ की सम्पत्ति

0
420
views
gangster act UP government
aajtek

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने माफिया, कुख्यात गैंगस्टर, अपराधियों के काले कमाई  पर जबरदस्त कार्रवाई किया है ।

मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद समेत कुल 25 कुख्यात माफियाओं पर शिकंजा

gangster act UP

पिछले 4 साल में सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद समेत कुल 25 कुख्यात माफियाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाकर गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब 1574 करोड रुपए से अधिक अवैध संपत्ति को जब्त किया है ।गौरतलब है गैंगस्टर एक्ट के तहत या अब तक की सर्वाधिक जब्त की गई संपत्ति है।

माफिया व कुख्यात अपराधियों पर एक्शन

योगी सरकार के एक्शन से भरपूर कार्यकाल में एक तरफ जहां माफिया व कुख्यात अपराधियों के मन में दहशत एवं खौफ का माहौल है ।जिस तरह से इस  अभियान में कार्यवाही हो रही है इसे साफ है की काली कमाई एवं गलत ढंग से और धन जुटाए जाने वाले लोगों पर शिकंजा योगी सरकार ने कसा  है और आगे भी करता जाएगा ।

मुख्य सचिव अविनाश कुमार अवस्थी के अनुसार आंकड़े

गौरतलब है मुख्य सचिव अविनाश कुमार अवस्थी के अनुसार राज्य सरकार ने विगत 4 वर्षों में गैंगस्टर एक्ट के तहत अविश्वसनीय काम किया है ।गौरतलब है कि साल 2020 में गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 1322 करोड़ जब्त  किए गए थे। आंकड़ों के अनुसार मई 2020 से अब तक कुल 14000 से अधिक अभियोग रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। इन मुकदमों के तहत कुल 43000 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

जोन : जब्त की गई संपत्ति

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार के अनुसार गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 14 से 131 प्रकरणों में अपराधियों द्वारा जुटाई गई काली कमाईयों एवं सम्पतियों को जप्त किया गया है ।गौरतलब है कि वाराणसी जोन में सबसे अधिक कार्यवाही की गई है जहां से 202 करोड़ से अधिक की संपत्ति जप्त की गई है। वहीँ  गोरखपुर से 202 प्रकरणों में ढाई अरब रुपए से अधिक तथा बरेली जोन में कुल ₹184 से अधिक की संपत्ति को राज्य सरकार ने जब्त किया है।

योगी सरकार व पुलिस का एक मात्र संकल्प

गौरतलब है उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में किसी भी अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा ।इसके तहत संगठित रूप से पुलिस कार्यवाही कर रही है ।गौरतलब है क्या आंकड़ों की भाषा में बात करें तो 20 मार्च 2017 से अब तक पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में कुल 139 अपराधियों को मार गिराया गया ।वहीं दूसरी ओर आंकड़ों के अनुसार 316 अपराधी घायल हुए हैं ।इस दौरान हमारे कुछ पुलिसकर्मी भी हताहत हुए हैं ।13 पुलिसकर्मी जहां वीरगति को प्राप्त हुए वहीं 1122 पुलिसकर्मी अपराधियों से मुठभेड़ करते हुए घायल भी हुए हैं।

योगी सरकार का संकल्प

योगी सरकार ने पूरी जनता एवं पुलिस कर्मियों के साथ प्रदेश में शांति सौहार्द का माहौल बनाने में जुटी है ।वहीं दूसरी ओर योगी सरकार यह भी सुरक्षित कर रही है कि किसी आम जनता की गाढ़ी कमाई को कोई माफिया कोई अपराधी कोई कुख्यात बदमाश अपने इस्तेमाल में ना ला पाए ।आए दिन योगी सरकार के प्रशासन में कुख्यात अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियान जोरों शोरों से चलाया जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here