खुशखबरी: रेल बजट में मिला गोमती नगर स्टेशन को 100 करोड़ का सौगात, बनेगा स्टेशन पर नया टर्मिनल

0
2682
views
Gomti Nagar station got a gift of 100 crores in the rail budget, a new terminal will be built at the station
खुशखबरी: रेल बजट में मिला गोमती नगर स्टेशन को 100 करोड़ का सौगात, बनेगा स्टेशन पर नया टर्मिनल Picture: Lucknow News 24

लखनऊ 7 फरवरी: केंद्र द्वारा हाल में ही आम बजट जारी की गई। वहीँ एक ओर जहाँ यूपी के लिये रेल बजट में कुल 12500 करोड़ का प्रावधान किया गया जिसमें की दोहरीकरण का कार्य, कर्मचारी कल्याण, लूपिंग, टर्मिनल का विकास, यात्रियों के लिए सुरक्षा, तकनीकों का विस्तार और विकास का खास ख्याल रखा जायेगा। वहीँ आपको बता दें हाल में जारी हुए रेलवे बजट में गोमतीनगर को सौगात दी गई है। जहाँ अब गोमती नगर स्टेशन पर एक और टर्मिनल बनने की राह साफ़ हो गई है।

पास हुआ गोमती नगर के लिए 100 करोड़

Gomti Nagar station got a gift of 100 crores in the rail budget, a new terminal will be built at the station
खुशखबरी: रेल बजट में मिला गोमती नगर स्टेशन को 100 करोड़ का सौगात, बनेगा स्टेशन पर नया टर्मिनल Picture: Lucknow News 24

हाल में रेल बजट में गोमती नगर को तोहफा देते हुए भारतीय रेलवे द्वारा गोमती नगर स्टेशन के विस्तार हेतु 100 करोड का बजट पास किया गया है ।जहां अब गोमती नगर स्टेशन पर नए टर्मिनल का विकास किया जाएगा ।दूसरी ओर आलमनगर स्टेशन के उपरांत ऐशबाग को सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।

वहीं ट्रकों के दोहरीकरण के कार्य को भी तेजी से पूर्ण किया जाएगा। जहां ऐशबाग रेलवे स्टेशन को सेटेलाइट रेलवे स्टेशन बनाने के लिए कुल 5 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं ।गौरतलब है कि पूर्वोत्तर रेलवे पिंक बुक जारी कर इसकी घोषणा की जिसमें बजट आदि के प्रावधान पूर्ण विस्तृत रूप से दिए गए हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में होगा विकास

साल 2022 के पहले ही महीने में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोमती नगर स्टेशन के विकास कार्य को तेजी दी गई ।जहां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई वहीं प्लेटफार्म नंबर 6 पर बनी। नई गेट का उद्घाटन भी किया गया और दूसरी ओर कामाख्या गोमती नगर एक्सप्रेस गोमती नगर स्टेशन से चलाई गई तथा प्लेटफार्म के विकास हेतु कार्य व पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा गोमती नगर स्टेशन पर किया जा रहा है। वहीं इसी कड़ी में मल्हौर से डालीगंज की ओर 12.6 किलोमीटर लंबी चौथी लाइन का विस्तार भी किया जा रहा है मानक नगर के बीच बनने पर भारतीय रेलवे को 52 करोड रुपए कर आएगी।

Gomti Nagar station got a gift of 100 crores in the rail budget, a new terminal will be built at the station
खुशखबरी: रेल बजट में मिला गोमती नगर स्टेशन को 100 करोड़ का सौगात, बनेगा स्टेशन पर नया टर्मिनल Picture: Lucknow News 24

रेलवे मंडल ट्रैक दोहरीकरण, इंटरलॉकिंग लूपिंग यात्री सुरक्षा व्यवस्था कर्मचारी कल्याण के कार्यों में इजाफा करते नजर आएंगे ।गौरतलब है की बजट में रेलवे के लिए 140367 करोड़ रुपये आवंटित किये गए । जिसका एक मोटा भाग 12500 करोड रुपए उत्तर प्रदेश रेलवे के अलग-अलग पर योजनाओं को पूर्ण करने के लिए दी गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के पूर्वोत्तर तथा उत्तरी रेलवे मंडल को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में भारतीय रेलवे इन पैसों को योजनाबद्ध तरीके से प्रयोग करेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here