Lucknow: गणतंत्र दिवस पर आज बदली रहेगी लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए नए रुट की जानकरी 

0
405
views
Lucknow: Traffic system of Lucknow will be changed today on Republic Day, know about the new route
Lucknow: गणतंत्र दिवस पर आज बदली रहेगी लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए नए रुट की जानकरी 

लखनऊ 26 जनवरी : आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह आठ बजे से परेड की वजह से राजधानी लखनऊ  की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है । आपको बता दें की राजधानी लखनऊ में  परेड का शुभारम्भ  बालविद्या मंदिर से  होकर केडी सिंह स्टेडियम तक होगी । इस बड़ी वजह के कारण राजधानी लखनऊ के कई मार्ग पर वाहनों का आवागमन पर प्रसाशन ने प्रतिबंधित लगाया है । वहीँ दूसरी ओर  वैकल्पिक मार्ग  बनाये गए हैं । जिसकी जानकारी आगे दी गई है । यातायात के लिए इन वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेकर लोग अपने गंतव्य जा पायेगें ।

गणतंत्र दिवस पर ये रस्ते रहेगें बाधित

आलमबाग की तरफ से  मवैया की ओर से आने वाले वाहन जो केकेसी की ओर जाएगी।

महानगर से हज़रतगंज तथा विधानभवन की ओर रास्ता बंद किया गया है ।
डीएवी कालेज से  आने वाली मार्ग जो की बासमंडी की तरफ जाएगी ।
केकेसी तिराहे की ओर से चारबाग  एवं राणा प्रताप चौराहे की तरफ जाने वाली रोड।
सदर चौराहे की ओर से आने वाली सड़क जो की लोको चौराहे की ओर जाती है ।
राणा प्रताप चौराहे की ओर से आने वाली सड़क जो की चारबाग की ओर जाती हैं ।
सिंचाई भवन की ओर से आने वाले वाहनों को विधानभवन की तरफ ।
सदर ओवरब्रिज से आने वाली सड़क कैसरबाग की तरफ से ।

ये होंगे वैकल्पिक मार्ग

रवींद्रालय से लाटूश रोड आने वाली रोड बांस मंडी से रस्ते से ।
चारबाग़ और कैसरबाग तिराहे से दाहिने हाथ की ओर सड़क के रस्ते ।
लोको चौराहे से रस्ते आलमबाग कैंट से होते हुए लाल बत्ती चौराहे के रास्ते।
बासमंडी अथवा कैसरबाग चौराहे से  होते हुए सड़क के रास्ते।
लाल बत्ती चौराहा होते हुए सदर ओवरब्रिज होते हुए निकल सकते हैं ।
1090 चौराहा, गांधी सेतु के रस्ते हुए निकल सकते हैं ।

लखनऊ विधानसभा मार्ग का ट्रैफिक

हजरतगंज चौराहे से बापू भवनऔर विधनसभा मार्ग पर गाड़ियों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिन गाड़ियों पर पास होगाun गाड़ियों की आवाजाही होगी पीछे के सड़क से ।
परेड के दौरान लालबाग चौराहे से कैपिटल तिराहा तक कार और बाइक की पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। नावेल्टी चौराहे से जनपथ की ओर केवल पास धारक वाहन ही अपनी कार को पार्किंग हेतु ले जा पायेगें । आप सभी को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी जवानों को नमन ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here