खुशखबरी: लखनऊ को मिलने जा रहा है एक और सेल्फी प्वाइंट, लोहिया पार्क में सूर्य नमस्कार व सेल्फी प्वाइंट जल्द

0
416
views
Good news: Lucknow is going to get one more selfie point, Surya Namaskar and selfie point in Lohia Park soon
खुशखबरी: लखनऊ को मिलने जा रहा है एक और सेल्फी प्वाइंट, लोहिया पार्क में सूर्य नमस्कार व सेल्फी प्वाइंट जल्द picture : lucknow news 24

लखनऊ 25 जनवरी:  राजधानी लखनऊ मैं शहरों के पात पर प्राचीन मंदिरों के सौंदर्यकरण के कार्य को विभाग ने शुरू कर दिया है। जहां पर हजारों की संख्या में लखनऊ वासी शहर के पार्कों में अपना अच्छा वक्त बिताने आते  है। वह इसी के तर्ज पर राजधानी लखनऊ के बेहद प्रतिष्ठित एवं लोगों में मशहूर लोहिया पार्क में बड़ा बदलाव करने जा रही है। जिसके तहत अब लोहिया पार्क में पर्यटकों के लिए एक नई सेल्फी पॉइंट जोन बनाई जाएगी जो कि बेहद खूबसूरत होगी ।जहां पर आने वाले लोग लोहिया पार्क में सेल्फी ले पाएंगे ।इसके साथ ही सूर्य नमस्कार पॉइंट भी डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पार्क में पर्यटकों के लिए बनाया जाएगा आगे और विस्तार से।

खूबसूरत सेल्फी प्वाइंट के साथ सूर्य नमस्कार स्थल

मतलब है गोमती नगर स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क में पर्यटकों के लिए विशेष ध्यान रखते हुए ना केवल खूबसूरत सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे इसके साथ ही सुबह में एवं शाम में मॉर्निंग वॉक एवं योगा को पसंद करने वाले लोगों के लिए भी सूर्य नमस्कार पॉइंट बनेंगे। जैसे कि सुबह में योगा करने के शौकीन लोगों को सर नमस्कार पॉइंट की भी सौगात मिलेगी। पार्क में अलग-अलग जगहों पर सर नमस्कार पॉइंट बनाए जाएंगे ।जहां पर लोग आसानी से सूर्य नमस्कार कर पाएंगे। गौरतलब है कि राम मनोहर लोहिया अश्कों से पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है ।ना केवल अपनी खूबसूरती बल्कि साफ एवं स्वच्छ वातावरण एवं हवाओं एवं विभिन्न विभिन्न प्रजातियों के चिड़ियों के लिए भी डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क मशहूर है।

₹900000 में लखनऊ विकास प्राधिकरण पूरा करेगा यह कार्य

खुशखबरी: लखनऊ को मिलने जा रहा है एक और सेल्फी प्वाइंट, लोहिया पार्क में सूर्य नमस्कार व सेल्फी प्वाइंट जल्द picture : lucknow news 24

गौरतलब है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण सेल्फी प्वाइंट के साथ सूर्य नमस्कार पॉइंट बनाये जायेगें । जिसके लिए ₹900000 आवंटित किए जा चुके हैं ।जिससे कि लोहिया पार्क में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा ।वही पर्यटकों के साथ योग के प्रेमियों को भी एक अलग एवं खास अनुभव प्रदान करने के लिए यह सुविधाएं दी जा रही हैं। गौरतलब है कि केंद्र राज्य वित्त आयोग व नगर निगम निधि ने पहले भी लोहिया पार्क को पैसे आवंटित किए गए हैं।

सीसीटीवी के साथ म्यूजिकल फाउंटेन बढ़ाएगी खूबसूरती

गौरतलब है कि राम मनोहर लोहिया पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन के साथ सीसीटीवी कैमरे भी एलडीएल लगाएगी। इसके साथ ही लोहिया पार्क में सिंथेटिक ट्रैक भी लगाए जाएंगे, जिससे कि रोजाना सुबह एवं शम टहलने वाले लोगों को आसानी हो सके ।इसके साथ ही कसरत एवं व्यायाम करने वाले लोगों के लिए भी ओपन जिम बनाने की तैयारी की जा रही है । जिससे कि रोजाना टहलने एवं आने वाले पर्यटकों को विशेष आनंद प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here