
लखनऊ 27 दिसंबर: लखनऊ वासियों की बेहद मांग पर एक बार फिर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा लखनऊ से नेपाल (Lucknow-Nepal direct Bus) के लिए नॉन स्टॉप बस का संचालन करने के लिए हरी झंडी दे दी गई है। जहां एक और प्रदेश परिवहन मंत्रालय द्वारा दूसरे राज्यों के लिए लखनऊ से डायरेक्ट बसों का संचालन करने के लिए बातचीत का दौर जारी है।
वहीं इसी बीच लखनऊ से सीधा नेपाल जाने के लिए डायरेक्ट बसों का संचालन की खबर आपने आप में बेहद सुकून प्रदान करते हैं। जहां परमिट के लिए पहले ही दोनों देशों के बीच वार्ता पूरी हो चुकी है और दोनों देशों के बीच कार्य प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अब यात्री लखनऊ से नेपाल गंज जो की नेपाल में आता है वहाँ आसानी से एसी बस से पहुँच सकते हैं ।

परमिट का कार्य आखिरी कुछ दिनों में होगा पूर्ण
गौरतलब है की पहले ही ठंड के समय यात्रियों को यात्रा में सुलभता प्रदान करने के लिए लखनऊ से कैसरबाग बस स्टेशन और आलमबाग बस स्टेशन से चंडीगढ़, काठगोदाम, प्रयागराज, देहरादून, वाराणसी और अलीगढ़ के लिए पवन हंस लग्जरी बस चलाया जा रहा है। वही लखनऊ से डायरेक्ट नेपाल के लिए आप ही कुछ दिनों में परमिट के कार्य पर कार्य पूर्ण हो जाएगा वहीं अगले वर्ष 1 तारीख से लखनऊ से नेपाल जाने के लिए लोगों को सीधी एवं डायरेक्ट बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
1 जनवरी से लखनऊ से डायरेक्ट नेपाल के लिए बस
गौरतलब है कि 1 जनवरी 2022 से लखनऊ से डायरेक्ट नेपाल के लिए एसी बस का संचालन किया जाएगा गौरतलब है कि यह बस कैसरबाग बस स्टेशन से चलकर नेपाल के नेपाल गंज पहुंचेगी।
लखनऊ से नेपाल बस का रूट (Lucknow-Nepal Direct bus Route)

लखनऊ से चलने वाली नेपाल के लिए बस के रूट की बात की जाए तो कैसरबाग बस स्टेशन से या बाराबंकी, शिवपुरा, हिमारिया, भौखड़ा, बहराइच, रघुनाथपुर,बाबागंज, रूपैडीहा, भवनियापुर, नानपारा होते हुए नेपालगंज (nepal) पहुंचेगी।
लखनऊ से नेपाल के लिए चलेगी इस समय बस
लखनऊ से नेपाल जाने वाली एसी जनरथ बस लखनऊ के कैसरबाग बस स्टेशन से रात्रि के 11:30 पर संचालित होगी वही 193 किलोमीटर की दूरी तय कर अगले दिन नेपाल के नेपाल गंज मैं बस अपने गंतव्य पर पहुंचेगी।
लखनऊ से नेपालगंज का बस का किराया (Lucknow-Nepal Bus Fare)
लखनऊ से नेपाल जाने वाली वातानुकूलित बस का किराया ₹355 है। वही इस बस में 40 सीटें होंगे । यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलित जनरथ बस का इस्तेमाल किया जाएगा। जिसमें एक साइड में तीन सीटें तथा दूसरी साइड में 2 सीटें होंगे। ठंड के समय में यात्रियों के लिए लखनऊ से नेपाल जाने के लिए यह प्रशासन का बेहतरीन कदम है जिसकी सभी और सराहना की जा रही है।









