खुशखबरी: लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन होकर आने व जाने वाली 13 एक्सप्रेस ट्रेनों की लिस्ट जारी, देखें

0
4267
views
Good News: List of 13 express trains coming and going via Lucknow's Gomti Nagar station released, see
खुशखबरी: लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन होकर आने व जाने वाली 13 एक्सप्रेस ट्रेनों की लिस्ट जारी, देखें Lucknow News 24

लखनऊ 7 दिसम्बर: राजधानी लखनऊ के चुनिंदा स्टेशनों में से एक गोमती नगर स्टेशन को हाई टेक बनाने की दिशा में तेज से कदम बढ़ाए जा रहें हैं। बात स्टेशन के एक्सपेंशन की हो या फुट ब्रिज की या प्लेटफॉर्म के विस्तार की चारों दिशाओं में सरकार गोमती नगर स्टेशन को चमकाने में कदम बढ़ा चुकी हैं। यही नहीं नए भवन से लेकर स्टेशन के विशाल भवन की पेंटिंग की बात हो सभी ओर कार्य तेज गति से हो रहा हैं।

वहीं स्टेशन अधीक्षक मिश्रा जी के अनुसार गोमती नगर के दूसरे ओर भारतीय रेलवे का कमर्शियल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ रुकने के लिए फाइव स्टार सुविधा से पूर्ण रुकने के लिए रूम तैयार किए जा रहे हैं। वहीं प्लेटफॉर्म के विस्तार के बाद वर्तमान समय में गोमती नगर होकर गुजर रहीं 13 ट्रेन से अधिक ट्रेनों के रूट को गोमती नगर स्टेशन से होकर ले जाने की प्रक्रिया जल्द ही योजना के अनुसार आगे बढ़ाई जाएंगी।

13 ट्रेनों की जिन्हें आप गोमती नगर स्टेशन से पकड़ सकते हैं

खुशखबरी: लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन होकर आने व जाने वाली 13 एक्सप्रेस ट्रेनों की लिस्ट जारी, देखें Lucknow News 24

ट्रेन संख्या 15007 कृषक एक्सप्रेस

आगमन 5:10 प्रस्थान 5:12 यह ट्रेन प्रतिदिन चलती है। यह ट्रेन वाराणसी से शाम के 5:00 बजे खुल कर गोमती नगर अगले दिन सुबह 5:10 पर पहुंचकर अपने गंतव्य लखनऊ जंक्शन के लिए रवाना होती है।

ट्रेन संख्या 19039 अवध एक्सप्रेस

आगमन सुबह 4:12 प्रस्थान सुबह 4:14 या ट्रेन रोजाना चलती है।यह ट्रेन मुंबई बांद्रा टर्मिनल से रात्रि के 10:40 पर निकलती है जहां यह ट्रेन सफर के तीसरे दिन गोमती नगर स्टेशन पहुंचती है।

ट्रेन संख्या 19040 अवध एक्सप्रेस डाउन

एयरटेल गोमती नगर के रास्ते चलकर मुंबई बांद्रा टर्मिनल जाती है या ट्रेन गोमती नगर में रात्रि के 11:07 पर आकर 11:09 पर प्रतिदिन निकलती है।

ट्रेन संख्या 05009 गोरखपुर मैलानी एक्सप्रेस

गोमती नगर स्टेशन आगमन का समय 6:02 सुबह 2 मिनट के स्टॉपेज के उपरांत यह ट्रेन 6:07 सुबह मैलानी की ओर निकलती है और गौरतलब है कि यह ट्रेन सप्ताह में प्रत्येक दिन चलती है।

ट्रेन संख्या 15010 मैलानी-गोरखपुर डाउन

यह ट्रेन मैलानी से होकर गोमती नगर के रास्ते गोरखपुर जाती है जहां यह ट्रेन गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर रात्रि में 11:12 पर आकर 2 मिनट के स्टॉपेज के उपरांत 11:17 पर अपने गंतव्य गोरखपुर के लिए प्रतिदिन रवाना होती है।

गाड़ी संख्या 15054 लखनऊ छपरा एक्सप्रेस

खुशखबरी: लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन होकर आने व जाने वाली 13 एक्सप्रेस ट्रेनों की लिस्ट जारी, देखें Lucknow News 24

यह ट्रेन रात्रि में 9:46 पर गोमती नगर स्टेशन पर आकर 2 मिनट के स्टॉपेज के उपरांत 9:48 रात्रि में अपने गंतव्य छपरा की ओर रवाना होती है यह ट्रेन सप्ताह में प्रत्येक दिन है।

गाड़ी संख्या 15053 छपरा से लखनऊ एक्सप्रेस डाउन

यह ट्रेन अपने छपरा से चलकर गोमती नगर स्टेशन सुबह 7:45 पर पहुंचती है जहां 2 मिनट के स्टॉपेज के उपरांत ही है ट्रेन 7:45 पर अपने गंतव्य लखनऊ चारबाग स्टेशन के लिए रवाना होती है यह ट्रेन प्रतिदिन है।

ट्रेन संख्या 15113 गोमती नगर-छपरा एक्सप्रेस

ग्रैंड गोमती नगर से खुलकर छपरा स्टेशन जाती है जहां यह ट्रेन का प्रस्थान का समय रात्रि के 9:10 है यह ट्रेन प्रतिदिन गोमती नगर स्टेशन से सीधा छपरा की ओर रवाना होती है।

ट्रेन संख्या 15114 छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस डाउन

यह ट्रेन छपरा से खुलकर अपने गंतव्य गोमती नगर स्टेशन सुबह 6:35 पहुंचती है आपको बता दें कि यह ट्रेन प्रतिदिन छपरा से गोमती नगर की ओर आती है।

ट्रेन संख्या 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस

यह ट्रेन बरौनी से खुलकर गोमती नगर स्टेशन 11:00 बज के 53 मिनट पर पहुंचती है वही है ट्रेन 2 मिनट के स्टॉपेज के उपरांत 11:55 पर लखनऊ की ओर रवाना होती है यह ट्रेन प्रतिदिन है।

ट्रेन संख्या 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस

यह ट्रेन गोमती नगर स्टेशन पर 4:01 शाम में पहुंचकर 2 मिनट के स्टॉपेज के उपरांत 4:03 पर अपने गंतव्य बरौनी के लिए रवाना होती है यह ट्रेन प्रतिदिन है।

गाड़ी संख्या 19715 जयपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस

यह ट्रेन 11:45 पर गोमती नगर  जयपुर से आती है वही गया ट्रेन सोमवार बुधवार और शनिवार को चलती है यह ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलती है।

ट्रेन संख्या 19716 गोमती नगर-जयपुर एक्सप्रेस डाउन

खुशखबरी: लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन होकर आने व जाने वाली 13 एक्सप्रेस ट्रेनों की लिस्ट जारी, देखें Lucknow News 24

यह ट्रेन गोमती नगर स्टेशन से जयपुर जाती है। यह ट्रेन गोमती नगर में आपको 4:45 पर मिलती हैं यह ट्रेन सोमवार बुधवार शनिवार को गोमती नगर स्टेशन से डायरेक्ट जयपुर जाती है।

गोमती नगर होकर जाने वाली यह ट्रेन इस दिन से रहेगी निरस्त

गौरतलब है कि गाड़ी संख्या 15054 लखनऊ से छपरा ट्रेन जो कि गोमती नगर स्टेशन होकर जाती थी। यह ट्रेन 1-12/ 2021 से दिनांक 28 /2/22 तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15053 छपरा से लखनऊ दिनांक 4/12/ 2021 से दिनांक 3/3/ 2022 तक निरस्त रहेगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here