खुशखबरी : लखनऊ और अहमदाबाद फ्रेंचाइजी हुए IPL में शामिल, अगले साल IPL में होंगे ये 10 टीमें

0
969
views
खुशखबरी : लखनऊ और अहमदाबाद फ्रेंचाइजी हुए IPL में शामिल, अगले साल IPL में होंगे ये 10 टीमें

लखनऊ 25 अक्टूबर : लखनऊ वासियों के लिए बेहद हर्ष की खबर आ रहीं है। जहां अब अगले साल  आईपीएल (IPL2022) में 10 टीमों का ऐलान कर दिया गया है ।जिसकी पुष्टि बीसीसीआई ने कर दी है। अगले साल दो टीमें आईपीएल में अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी, जिसमें अहमदाबाद और लखनऊ टीम होंगी। इसका साफ मतलब ये है क्रिकेट के प्रेमियों के लिए अगले साल (इकाना)अटल बिहारी स्टेडियम में ढेरों मैच का आयोजन होने वाला है।

लखनऊ टीम के ओनर

खुशखबरी : लखनऊ और अहमदाबाद फ्रेंचाइजी हुए IPL में शामिल, अगले साल IPL में होंगे ये 10 टीमें pic credit: ipl twitter

गौरतलब है की अगले साल से दो नई टीमों का आगमन आईपीएल में होने जा रहा है ।जहां लखनऊ और अहमदाबाद की टीम अपना जौहर मैदान पर दिखाती नजर आएगी। वहीं आपको यह भी बता दें की अटकलें तेज हैं की सुरेश रैना लखनऊ की टीम में वापसी कर सकते हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लखनऊ की टीम को आरपी संजीव गोयनका ग्रुप ने खरीदा वहीं सीवीसी ग्रुप ने अहमदाबाद फ्रेंचाइज को खरीदने में कामयाब रहे ।

संजीव गोयनका :  rp-sg ग्रुप के मालिक है, उन्होंने लखनऊ टीम को 7090 करोड़ में खरीदा ।

दूसरी और सीवीसी कैपिटल ने अहमदाबाद टीम को 5625 करोड़ में खरीदा।

आईपीएल 2022 में 10 टीमें में करेंगे शिरकत

खुशखबरी : लखनऊ और अहमदाबाद फ्रेंचाइजी हुए IPL में शामिल, अगले साल IPL में होंगे ये 10 टीमें pic credit: Twitter

आगामी अप्रैल 2022 में कुल 10 टीमें आईपीएल का हिस्सा होंगे जिसमें अहमदाबाद लखनऊ टीम धूम मचाती दिखाई देंगे। सूत्रों के अनुसार आईपीएल 2022 मैं कुल 74 मैच खेले जाएंगे जिसमें सात मैच होम ग्राउंड पर होंगे वही 7 मैच बहार के ग्राउंड से बाहर होंगे ।इसका सीधा अर्थ यह है इकाना स्टेडियम में लखनऊ के दर्शकों को 7 मैच का आनंद जरूर हासिल होगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रेसिडेंट सौरव गांगुली का बयान

बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने दो नई टीमों के लिए खुशी जाहिर की इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आईपीएल 2022  में लखनऊ अहमदाबाद जाएगा आईपीएल ।जहां डोमेस्टिक क्रिकेट से अच्छे प्लेयर को इंटरनेशनल क्रिकेट में आने का मौका मिलेगा वही टैलेंट को भी निखरने का अभूतपूर्व मौका मिलेगा।

आई पी एल 2022 में यह 10 टीमें होंगी शामिल

1.चेन्नई सुपर किंग्स

2. रॉयल  चैलेंजर्स बेंगलुरु

3.मुंबई इंडियंस

4.दिल्ली कैपिटल्स

5.कोलकाता नाइट राइडर्स

6.पंजाब किंग

7.सनराइजर्स हैदराबाद

8.राजस्थान रॉयल्स

9.अहमदाबाद

10.लखनऊ।

आईपीएल 2022 के लिए इसी वर्ष दिसंबर में होगा ऑक्शन

गौरतलब है कि आईपीएल सीजन 15 के लिए साल 2021 दिसंबर के महीने में अगले वर्ष होने वाले आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन  होगा। जिसमें अहमदाबाद और लखनऊ की टीमें बनेंगे ।यह साफ जाहिर है कि कई नए खिलाड़ियों को मौका मिलेगा ,वहीं कई खिलाड़ियों को पुरानी टीमें अपनी टीम से जुदा करेंगे ।देखना दिलचस्प होगा कि लखनऊ टीम में कौन-कौन से खिलाड़ियों की नियुक्ति होती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here