बसपा सुप्रीमो मायावती एक बार फिर से सपा और बीजेपी पर हुई आक्रामक, एक के बाद एक दागे तीन ट्वीट कर सपा पर कसा तंज

0
352
views
mayawati
उत्तर प्रदेश में हाल में खत्म हुए जिला पंचायत अध्‍यक्ष चुनाव और ठीक बाद  ब्‍लॉक प्रमुख चुनावों को लेकर प्रदेश की दो बड़ी पार्टी बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच तना-तनी जारी है। दोनों के बीच सत्ता की छिड़े घमासान को लेकर  बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर ट्वीट कर दोनों पार्टियों पर तंज कसा है और दोनों पार्टी को आड़े हाथों लिया है। मायावती के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष व अब ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सत्ता व धनबल का घोर दुरुपयोग व हिंसा हुई है जिसकी तुलना उन्होंने सपा शासन से कर दी हैं ।

 मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा की बसपा  को पहले ही आशंका थी की चुनाव में हर हथकंडे का प्रयोग होगा और यहीं कारण रहा जब बसपा इस साल चुनाव नहीं लड़ी।

मायावती ने ट्वीट कर समाजवादी पार्टी पर एक बार और निशाना साधा है । उन्होंने साफ़ लहजो में लिखा की समाजवादी पार्टी के समय भी हमें ऐसा ही अनुभव हुआ था । समाजवादी  सरकार में भी ऐसा ही होता था। इन बड़ी वजहों के कारण इस साल बसपा ने यह चुनाव नहीं लड़ा।

बसपा प्रमुख ने  उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के नाम का बिना उल्लेख करते हुए इशारों इशारों में तंज कसते हुए लिखा की अब उनका हल्‍लाबोल तेवर कहां गए? साथ में मायावती ने यह भी कहा की दलितों,किसानों व बेरोजगारों आदि के अधिकारों तथा दलितों, पिछड़ों व मुस्लिम समाज के ऊपर यहाँ लगातार हो रहे अन्याय-अत्याचार व हिंसा आदि पर अभी तक निष्क्रिय क्यों रही है?
बसपा सुप्रीमो ने ब्लॉक् प्रमुख चुनाव को लेकर ट्वीट में यह भी लिखा की सत्ता धनबल का घोर दुरूपयोग हुआ हैं। ये सपा के समय की याद ताजा करता है।यूपी में जहाँ विधानसभा चुनाव निकट है वहीँ सभी पार्टी की ओर से जुबानी सियासत भी तेज़ हो गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here