
उत्तरप्रदेश को केंद्र सरकार की ओर से मेक इन इंडिया के तहत एक नई सौगात मिलने वाली है, जहां अब यूपी में टाटा एयरबस प्लांट लगेगी। सूत्रों के अनुसार 22 हजार करोड़ का डील किया जा चुका है। जहां अब ऐवरो 748 विमानों की जगह सी295 लेता नज़र आएगा। गैरतलब है की 48 महीनों में एयरबस डिफेंस एंड स्पेस समझौते पर सिग्नेचर के बाद स्पेन 16 विमान को देगा। बाकी 40 विमान भारत में बनेंगे।
टाटा कंपनी बनी पहली प्राइवेट कंपनी जो करेगी सैन्य विमान का निर्माण
मेक इन इंडिया के तहत टाटा समूह पहली सी-295 प्राइवेट कंपनी बनेगी जो सी-295 विमानों का निर्माण भारत में करेगी ।वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चलाए गए मिशन मेक इन इंडिया के तहत उत्तर प्रदेश में विमानों का निर्माण करती नजर आएगी टाटा कंपनी।
सी-295 का होगा निर्माण
गौरतलब है कि टाटा कंपनी एअरबस विमानों के साथ C-295 का निर्माण करेगी। मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत सी 295 एअरबस विमानों का कार्य संपन्न किया जाएगा ।गौरतलब है कि सी 295 का इस्तेमाल सैनिक के परिवहन में किया जाता है जहां एक साथ कई सैनिकों को एक साथ एयर बस में पहुंचाने की प्रक्रिया सी295 विमानों द्वारा पूर्ण किया जाएगा। जिससे एक साथ कई सैनिकों को विमान में एक जगह से दूसरे जगह पर अपने गंतव्य तक पहुंचाया जाता है।
इंडियन एयरफोर्स को मिलेगी 56 एयरबस

गौरतलब है कि टाटा समूह द्वारा मेक इन इंडिया के तहत बनाए गए कुल 56 एअरबस को इंडियन एयरफोर्स को सौंपा जायेगा। आपको बता दें टाटा ग्रुप और केंद्र सरकार के बीच करार के अंतर्गत 4 साल के अंदर कुल 16 परिवहन विमान भारत आएंगे ।गौरतलब है कि यूरोपियन फॉर्म से रक्षा अनुबंध समझौता साठ के दशक के बाद से यह पहली बार भारत द्वारा किया गया है।इसके उपरांत अगले 10 वर्ष में 48 विमानों का निर्माण टाटा कंपनी मेक इन इंडिया के तहत करती नजर आएगी।
सी-295 क्या होंगी खूबियां
गौरतलब है कि टाटा द्वारा बनाई गई सी 295 की लोड क्षमता 9.25 टन होगी ।C-295 की खूबियों की बात की जाए तो छोटे रन पर वे पर भी उतारा जा सकेग। गौरतलब है की मेक इन इंडिया के तहत विमान स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक वार फेयर के साथ स्थापित किया जाएगा ।इस परियोजना से एयरोस्पेस को भारत में काफी बढ़ावा मिलेगा।









