लखनऊ वासियों के लिए आज एक बेहतरीन खबर आ रही है ।लखनऊ शहर में आज से जिम, सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स आदि को खोलने का निर्णय लिया गया है।
कोरोना संक्रमण की बढ़ती केस की वजह से पहले सभी संस्थान बंद किये गए थे। वहीँ अब धीरे धीरे सभी चीजें खुल रही है। गौरतलब है कि अभी भी लखनऊ में लखनऊ में साप्ताहिक लॉकडाउन बरकरार रहेगा ।आने वाले कुछ समय में सप्ताहिक लॉकडाउन का भी अंत योगी सरकार कर सकती है।

कोरोना महामारी के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स आदि को बंद किया गया था ।वहीं लखनऊ में अब कोरोना के केस बेहद कम है एवं ठीक होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होने लगी है अतः इसके मद्देनजर योगी सरकार ने मल्टीप्लक्स सिनेमाघर एवं जिम को को खोलने का निर्णय ले लिया है।
गौरतलब है कि लखनऊ में अभी भी स्कूल, कॉलेज और स्विमिंग पूल बंद रहेंगे ।जहां छोटे बच्चों पर संक्रमण का खतरा अधिक है ,इसलिए यह निर्णय लिया गया है । वही आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्विमिंग पूल भी बंद रहेगा। आप स्कूल, कॉलेज एवं स्विमिंग पूल अभी नहीं जा पायेगें।
स्कूल और कॉलेजों की पढ़ाई अभी भी ऑनलाइन की जाएंगी ।लखनऊ में प्रदेश में सबसे अच्छी बात यह रही कि 36 जिलों में कोरोना संक्रमण के एक भी केस नहीं है ।
मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी जी के अनुसार संक्रमण के बीच सामान्य की विधियां विधियां बहाल की जा रही हैं ।लेकिन कोरोना से बचने के लिए दिशा निर्देश एवं प्रोटोकॉल का पालन करना सभी नागरिकों के अनिवार्य होगा ।
अगले आदेश तक स्कूल कॉलेज स्विमिंग पूल पूल स्विमिंग पूल अभी भी बंद रहेंगे । विवाह व धार्मिक स्थलों पर एक समय में अधिकतम 50 लोग ही जा सकते हैं। राजनीतिक और सामाजिक आयोजन एवं सभाओं पर अभी भी पाबंदी बरकरार रहेगी।










