राजधानी लखनऊ में बड़ी ही अजीब घटना घटी जहां लखनऊ के प्रतिष्ठित ला मार्टिनियर स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा से लाखों रुपये ठगने का मामला (Cyber crime) सामने आ रहा है। जहां जिन्न का भय दिखाकर लखनऊ की छात्रा से लाखों रुपय लूट लिए गए।
मौलवी ने जिन्न का झाँसा देकर डराकर निकलवाए पैसे
ग़ौरतलब है कि 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को मौलवी ने अपने झाँसा में फँसाकर धीरे धीरे करके लाखों रुपय निकलवा लिए।
छात्रा इस तरह फ़सी मौलवी के चंगुल में

छात्रा ऑनलाइन क्लास के दौरान इंटरनेट चेक किया करती थी जहां एक बेबसाइट लिंक पर उसने क्लिक किया। वेबसाइट के लिंक खोलते ही छात्रा का संपर्क एक कथित ठग मौलवी से हुआ।मौलवी ने छात्रा को बातों में फँसाकर उसके दिमाग़ में जिन्न का डर भर दिया।
जिन्न को भगाने की बात करके उसने छात्रा से मनमाने पैसे वसूले।ग़ौरतलब है कि मौलवी ने छात्रा से लाखों रुपये ठग (Online Fraud) लिए ।छात्रा के परिजन को जब पूरी वारदात का पता चला तो उन्होंने तुरंत महानगर कोतवाली का रुख़ किया और मौलवी के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कराई ।
इंस्पेक्टर महानगर: प्रदीप कुमार सिंह
महानगर थाने में छात्रा के परिजन ने थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह को बताया कोविड की वजह से स्कूल के ऑनलाइन क्लास को करने के लिए छात्रा को परिजनों ने मोबाइल फोन उपलब्ध कराया था. वहीं छात्रा ऑनलाइन क्लास के दौरान एक लिंक को क्लिक कर देती है और ठग मौलवी के चंगुल में फँस जाती है।
वेबसाइट पर छात्रा को एक व्हाट्सएप नंबर मिला जिसपर छात्रा ने कॉल की. छात्रा छोटी थी और मलावी ने कहा की छात्रा पर जिन्न का ग़लत साया है और वह उसे परेशान करेगा।छात्रा परेशान थी और घबरा गई. ठग ने जिन्न भगाने का भरोसा दिलाकर अपने दो बैंक अकाउंट एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक में पैसे डलवाने कहा।
छात्रा को गूगल पे पर अपनी माता का अकाउंट लिंक करवाकर निकलवाए पैसे
मौलवी काफ़ी चालाक था। उसने वट्सऐप चैट डिलीट कर दी वहीं उसने छात्रा को गूगल पे डाउनलोड करवाकर अपनी उसकी माता जी का अकाउंट को लिंक करवाकर पैसे ठगने लगा। पुलिस सर्विलांस सेल और साइबर सेल की मदद से फ़ोन को लैब में भेजकर इस मामले की जांच कर रही है.

पीड़ित परिवार निशातगंज स्थित मेट्रो सिटी अपार्टमेंट के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि छात्रा काफ़ी समय से चंगुल में फ़सी हुई थी और डर की वजह से घर वालों ओ कुछ नहीं बोल। 3 महीने से परेशान छात्रा को उनकी माता जी के पूछे जाने पर छात्रा ने एक के बाद एक बात अपने माता और पिता को बताई। जिसके बाद उनके माता और पिता के होश उड़ गए। तुरंत उन्होंने थाने जाकर मौलवी के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करवाया।










