लखनऊ में बीते 1 हफ्ते से गर्मी का सिलसिला जारी है।लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं वहीँ लखनऊ में कुछ लोग कटिया डाल कर बिजली की चोरी करते हुए पकडे गए हैं । इन बिजली चोरो की वजह से ट्रांसफार्मर को ओवर लोड करने की वजह से कई जगह की बिजली प्रभावित हुई।
गौरतलब है कि पुराने लखनऊ में बिजली संकट अधिकारियों के लिए सरदर्द बना हुआ है बिजली विभाग बिजली की व्यवस्था ठीक करने के लिए जब पुराने लखनऊ पंहुचे तो वे सन्न रह गए। लोगो ने कटिया डाल कर बिजली के उपकरणों को आराम से इस्तेमाल करते नज़र आये ।
पुराने लखनऊ में बिजली अधिकारियों के पहुंचने के साथी खलबली मच गई ।बिजली अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को लेकर सोहबतियाबाग राजा का बाजार में चेकिंग की प्रक्रिया शुरू की जहां 30 बिजली चोर को रंगे हाथों पकड़ा गया ।
बिजली कर्मचारियों के कटिया उतारते हैं ट्रांसफार्मर ठीक हो गया एवं ओवरलोड की समस्या भी समाप्त हो गई ।
गौरतलब है की कुल 135 एंपियर ओवर लोड भी तुरंत कम हो गया ।वहीं दूसरी ओर पुराने लखनऊ में पेट्रोलिंग का अभियान भी चलाया जा रहा है ।
अभियंता मधुकर वर्मा के नेतृत्व में 8 टीमें बनाकर अभियान को कार्यान्वित किया जा रहा है। दूसरी ओर सरकार बिजली चोरों पर काफी सख्त है , इससे मद्देनज़र 42 कनेक्शन भी काटे गए एवं 10 मीटर को भी बदला गया ।इस दौरान स्थानीय लोगों से पुलिस की कहासुनी भी हो गई ।
बिजली अधिकारी एवं पुलिस के होने की वजह से बिजली चोर अधिक विरोध ना कर पाए गौरतलब है कि एमडी ने आदेश दिया है कि 2 जुलाई के बाद से ही उप केंद्र में चेकिंग कराई जाएगी दूसरी ओर ऐशबाग से भी खबर आ रही है कि तिलक नगर में बिजली चोरों को पकड़ा गया है जिसमें 5 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया एवं उनके खिलाफ एफआइआर भी दर्ज किया गया।
प्रशासन बिजली चोर को लेकर सख्त नज़र आ रही है और किसी को भी अगर पकड़ा गया तो उसकी घर की बिजली की लाइन को तुरंत काटा जाये यह निर्देश है ।










