अभी-अभी: योगी सरकार ने एक बार फिर बढ़ाई आजम खान की मुश्किलें, शिकंजा फिर से कसा

0
388
views
Azam Khan

रामपुर। सपा सांसद आजम खान आजकल मेदांता अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। पिछले महीने ही वह कोरोना संक्रमित हुए थे जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। अब वह पहले से ठीक बताये जा रहे हैं । गौरतलब है कि  आजम खां की मुश्किलें खत्म होती नहीं दिख रही हैं। एक बार उनकी मुश्किलों में इजाफा होता दिखाई दे रहा है ।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सख्त कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध दिखाई दे रही है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) टीम एक्शन में

इस बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) टीम एक्शन में नज़र आ रही है और अब  मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय  जमीन की खरीद-फरोख्त के विषयों के मामलें में संज्ञान लेती नज़र आ रही है।  ईडी ने अब जिला प्रशासन से जमीन की बिक्री के विषय की रिपोर्ट तलब की है।  विश्व विद्यालय के लिए खरीदी गई जमीन में अनियमितता पाए जाने का आरोप है।जिसकी वजह से एक बार फिर दस्तावेज़ खंगाले जा रहे हैं।

मनी लांड्रिंग का केस

सपा सांसद आजम खां पर एक बार फिर से गाज गिरती तय मानी जा रही है। धोखाधड़ी के आरोप में सीतापुर में लगभग सवा साल से आजम खान सजा काट रहे हैं। उनपर ईडी ने मनी लांड्रिंग का केस भी दर्ज कर आगे कार्यवाही का निर्देश भी दिया था।

इन पांच बिंदुओं पर रिपोर्ट  तलब की गई :

डीएम से प्रवर्तन निदेशालय ने पांच बिंदुओं पर रिपोर्ट तलब किये  हैं।  ईडी के डिप्टी डायरेक्टर अमित कुमार मिश्रा की ओर से प्रदेश डीएम को पत्र लिखा कर इसकी सूचना मुहैया करवाई है।

1 जिसमें डीएम को  मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के चांसलर मोहम्मद आजम खा को उनकी ट्रस्ट की वर्तमान स्थिति के बारे में सभी जरूरी जानकारी को मुहैया करवाना है।
2 डीएम को जौहर ट्रस्ट और जौहर विवि पर अभी तक क्या कार्यवाही की गई है इसकी रिपोर्ट भी पेश करनी होगी।
3 जौहर विवि द्वारा अधिग्रहीत की गई जमीन और अधिग्रहण के दौरान कौन कौन सी बातों एवं नियमों को दरकिनार रखा गया उसकी रिपोर्ट भी तलब की गई है।
4 सरकार ने कितनी जमीन की वापिसी के आदेश दिए हैं उस रिपोर्ट को भी मुहैया करवाने बोला गया है ।
5 डीएम रविंद्र कुमार मॉदड़ ने यह साफ किया कि उन्हें  प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें उनपर कई बिंदु पर काम करते हुए जानकारी मुहैया करवाने की जिम्मेदारी दी गई है।

26 मुकदमें दर्ज

किसानों ने पहले ही कुल 26 मुकदमे दर्ज कराए थे जबरन भूमि अधिघ्रहण के सिलसिले में । आज़म खान के विरूद्ध  26 किसान अब इलाहाबाद हाईकोर्ट भी में याचिका दायर कर दिया था ।

26 किसानों की ज़मीन हड़पने का आरोप

गौरतलब है की साल 2003 से लेकर 2005 के बीच कुल 26 किसानों की जमीन को  जबरन हड़पने और उसे जौहर अली यूनिवर्सिटी परिसर में शामिल करने के गंभीर आरोप आजम खान पर लग चुके हैं । सपा सांसद के खिलाफ IPC की धारा 323, 242, 447, 506 और 389 के तहत मुकदमा दर्ज पहले ही दर्ज है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here