लखनऊ के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ ने योग दिवस के मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आभार व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा करते हुए यह कहा कि उनके एक निर्णय से लखनऊ प्रदेश के 18+ नागरिकों को सौगात मिली है। आगे खबर विस्तार से ।
योग दिवस में योगी सरकार ने दी बड़ी सौगात
7वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पहले योग दिवस पर सभी लखनऊ निवासियों को हृदय से बधाई तथा शुभकामनाएं दी। योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि आज से प्रदेश में वृहद् पैमानें पर टीकाकरण की शुरुआत होने जा रही है। जहाँ प्रदेश में 7600 से अधिक बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य की शुरुआत हो चुकी है।
उन्होंने यह भी कहा कि 16 जनवरी से देश के प्रधानमंत्री जी की अगुआई में वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी तबसे लगातार प्रदेश में वैक्सीन लगाने का कार्य संचालित हो रहा है। सभी स्वास्थ्य वर्कर को वैक्सीन देने का कार्य सबसे पहले किया गया।
दूसरी चरण में पहली फरवरी से कोरोना वारियर्स को वैक्सीन देने का आगाज किया गया। इसके उपरांत 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को मुफ्त में वैक्सीन देने का कार्यक्रम चला तथा चौथे चरण में पहली मई से 18 वर्ष से 44 साल के उम्र के नागरिक को वैक्सीन देने का मुहीम चलाया गया।
वीडियो :
मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूँ कि जिनके मार्गदर्शन में 18 वर्ष की आयु से ऊपर के सभी नागरिकों को मुफ्त में कोविड वैक्सीन लगवाने का निर्णय भारत सरकार ने लिया।
इसी क्रम में आज से प्रदेश में 7600 से अधिक बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है। pic.twitter.com/5Q355VhLob
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 21, 2021
वैक्सीन का यह कार्यक्रम राज्य सरकार अपने स्तर पर करवा रहीं थी तथा 45 वर्ष के ऊपर उम्र वाले नागरिकों की सरकार मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध करवा रही थी। इसके उपरांत योगी जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार करते हुए कहा की सरकार ने अब 18+ उम्र वाले लोगों के लिए मुफ्त में वैक्सीन के लिए कुल 7600 से अधिक बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य शुरू होगा।
योगी जी ने यह भी कहा कि उन्होंने लक्ष्य रखा है कि एक दिन में कुल 6 लाख डोज दिए जाएं और जुलाई के पहले हफ्ता से 10 से 12 लाख डोज देने का आंकड़ा पार किया जाए। जिससे दिसंबर तक सभी प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षा कवच प्रदान किया जा सके।










