Lucknow News: IIT एडवांस परीक्षा की तिथि का हुआ ऐलान, इस दिन होगी JEE (एडवांस) 2021 की परीक्षा

0
780
views
Techgig

भारत के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ा ऐलान किया है ।जहाँ उन्होंने आईआईटी (IIT) एडवांस परीक्षा की डेट का औपचारिक रूप से ऐलान कर दिया है।गौरतलब है कि पहले जेईई (JEE) एडवांस के लिए रजिस्ट्रक्शन की समय सीमा 07 जून से शुरू और 14 जुलाई तक की थी।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षा की तिथि को बच्चों के हितों को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था। अब दोबारा नई तिथियों का एलान किया गया है ।आईआईटी में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेईई (एडवांस्ड) 2021 निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा:

कार्यक्रम

डेट : अक्टूबर 03,2021 ( रविवार )
पेपर 1:                                                9.00-12.00 IST
पेपर 2:                                               14:30-17.30 IST

 

भारत के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा की डेट का ऐलान ट्वीटर के माध्यम से किया । आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई (एडवांस) 2021 परीक्षा 03 अक्तूबर, 2021 को आयोजित होगी । कोविड-प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस परीक्षा का आयोजन करने की मैनेजमेंट की दरकार होगी ।

 

वेबसाइट

http://www.jeeadv.ac.in/ पर परीक्षा की डेट की पुस्टि की जाएगी । परीक्षा से जुडी जानकारी को जेईई एडवांस की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इस वर्ष आईआईटी खड़गपुर जेईई एडवांस परीक्षा को आयोजन करने का कार्य भार सँभालते नज़र आएगा । गौरतलब हैं की पहले जेईई एडवांस के लिए पंजीकरण 07 जून से14 जुलाई तक चलने वाला था लेकिन आधिकारिक वेबसाइट ने फिर इस डेट को हटा दिया । कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस एग्जामिनेशन को अंजाम दिया जायेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here