हाल में घटित थप्पड़ कांड में जहां युवती के ताबड़तोड़ थप्पड़ की गूंज पूरे लखनऊ ने सुनी और ट्विटर पर सभी लोग एक मत से पीड़ित ड्राइवर के पक्ष में आए। आननफानन में पुलिस को युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना पड़ा। वहीं ड्राइवर के एक वीडियो ने अब कोहराम मचा दिया।
कृष्णा नगर में केस हुआ था दर्ज
इस केस में दो पुलिस अधिकारी आपस में भिड़ गए हैं। जहां दोनों एक दूसरे पर घूस लेने का आरोप लगा रहे हैं । महेश दुबे जो कि कृष्णानगर थाना प्रभारी हैं उनकी गैरमौजूदगी में हरेंद्र यादव जो की भोला खेड़ा के इंचार्ज हैं उन्होंने पीड़ित कैब ड्राइवर से गाड़ी छोड़ने के लिए पैसे की मांग रखी। वहीं इस रिपोर्ट को आला अधिकारी कमिश्नर तक भी पहुंचा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर इस पर इंस्पेक्टर का कहना है कि उन्हें फंसाया जा रहा है।
कृष्णानगर के इंस्पेक्टर महेश दुबे के अनुसार वह 30 जुलाई को इको गार्डन में ड्यूटी पर थे । उनके पास एसपी की फोन आई जहां यह कहा गया की वह ब्लैक एसयूवी को छोड़ दें ।वहीं वह ड्यूटी इको पार्क पर कर रहे थे। वहीं उन्हों पास के भोला खेड़े के इंस्पेक्टर को फोन कर कार छोड़ने को बोला। इसके बाद पीड़ित कैब ड्राइवर को भी गाड़ी कोतवाली पहुंची। जिसे गेट से ही छोड़ दिया गाया। लेकिन एसयूवी छोड़ने के लिए श्री हरेंद्र यादव ने पैसे लिए। वहीं पीड़ित कैब ड्राइव से भी पैसे की उगाही की गई है । वहीं अभी आरोप और प्रत्यारोप का खेल जमकर शुरू हो गया है देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में कानून के अनुसार सच का सच झूठ का झूठ सामने होगा।
गलती किसने की पीड़ित कौन हुआ और अब केस किनपर हो रहा है । लखनऊ में हुए इस कांड में ना जाने क्या क्या और देखने मिलेगा ।










